Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी के वार्ड नंबर 11 के निवासियों से मुलाकात

शहर में चल रहे विकास कार्यों पर ओएसडी सुखवीर सिंह ने वार्ड वासियों के साथ की चर्चा

Sukhvir Singh, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 05 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 16:43 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने तथा जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी हलके के विभिन्न गांवों और शहर के वार्डों का लगातार दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत वह धूरी शहर के वार्ड नंबर 11 में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ओएसडी सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 11 के निवासियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धूरी शहर की सूरत बदलने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर विकास कार्य जारी हैं, जिनमें सड़कों का उन्नयन, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा अन्य शहरी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि हर परियोजना को समय पर पूरा कर उसका लाभ लोगों तक पहुंचाना है। ओएसडी सुखवीर सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुरूप जन-केंद्रित शासन को प्राथमिकता दी जा रही है।

जिसके तहत प्रत्येक नागरिक की सुनवाई और उसकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि स्वयं मैदान में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, ताकि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली, सदस्य जिला परिषद हरजिंदर सिंह कांझला, पुष्पिंदर शर्मा, बलदेव सिंह, गुरनीत कौर, ब्लॉक प्रधान सुखपाल सिंह पाला, एडवोकेट हैप्पी गर्ग, जसविंदर सिंह तथा नीरज शर्मा सहित वार्ड नंबर 11 के बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित थे, जिन्होंने ओएसडी का धन्यवाद करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।

 

Tags: Sukhvir Singh , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD