Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

द्रौपदी मुर्मू से मिले राघव चड्ढा

बोले-पंजाब सरकार कर रही एजेंसियों का दुरुपयोग

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Raghav Chadha, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 15:34 IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'आप' की पंजाब सरकार राज्य की मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और विरोध करने वाले नेताओं को निशाना बना रही है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने तीन अन्य सांसदों के साथ भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि 'आप' की पंजाब सरकार उनके संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, खासकर तब जब दो-तिहाई सांसदों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि जिस पार्टी ने कभी 'बदले की राजनीति' का आरोप लगाया था, वही अब सबसे 'विषैला रूप' अपनाकर बदले की राजनीति कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें आश्वस्त किया है कि संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक फैसलों का सम्मान होना चाहिए। राघव चड्ढा ने 'आप' पर तंज कसते हुए कहा कि आज पार्टी किसी राजनीतिक संगठन की तरह नहीं, बल्कि एक नाराज और आहत पूर्व साथी की तरह व्यवहार कर रही है, जो कड़वाहट और बदले की भावना से भरी हुई है।

वहीं, दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान भी उन्होंने 'आप' पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "मैं आम आदमी पार्टी से कहना चाहता हूं कि पंजाब पुलिस का सहारा लेकर जो कार्रवाई की जा रही है, वह बहुत खतरनाक खेल है। जब तक हम आपके साथ थे, तब सब ठीक था, और अब अलग हो गए तो हम भ्रष्ट हो गए?" उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की एजेंसियों और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी अब भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। उन्होंने यह भी कहा कि 'आप' के पास सिर्फ एक राज्य की सरकार और पुलिस है, जबकि भाजपा के पास 21 राज्यों में सरकारें और उनकी पुलिस है। राघव चड्ढा ने कहा कि 'आप' की पंजाब सरकार 'चंद महीनों की सरकार' है, जिससे संकेत मिलता है कि राज्य की राजनीति में आगे और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Raghav Chadha , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD