Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

धूरी के गांव भसौड़ में 40 लाख रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस खेल मैदान

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव भसौड़ में नया बना खेल मैदान ग्रामीणों को किया समर्पित

Sukhveer Singh, Dalvir Singh Dhillon, Rajwant Singh Ghuli, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 04 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 18:19 IST

धूरी हलके के गांव भसौड़ में करीब 40 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस खेल मैदान को आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा ग्रामीणों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली, वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, जिला परिषद सदस्य रछपाल सिंह, हरजिंदर सिंह कांझला और गगन ज्वंधा सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

खेल मैदान को समर्पित करते हुए सुखवीर सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा वर्चुअल माध्यम से पूरे राज्य में 250 खेल मैदान जनता को समर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक राज्य में 3100 खेल मैदान/स्टेडियम तैयार हो जाएंगे, जहां गांवों के युवा प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने आठवीं कक्षा की छात्रा सहज का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उसने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य राज्य के युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना है। 

उन्होंने यह भी बताया कि आज धूरी ब्लॉक के साथ-साथ शेरपुर ब्लॉक के गांव इन्नाबाजवा में भी एक अन्य खेल मैदान का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गांवों में लाइब्रेरी स्थापित कर बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाई है और साथ ही खेल मैदान बनाकर युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

अंतरराष्ट्रीय वेटरन खिलाड़ी एवं चेयरमैन राजवंत सिंह घुली ने कहा कि खेल मानव विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह जहां व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, वहीं मानसिक रूप से भी सशक्त करते हैं। उन्होंने गांव के बच्चों और युवाओं को प्रतिदिन खेल मैदान में आकर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

गांव भसौड़ के निवासी एवं वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पिछले चार वर्षों में गांव को चार करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट दी गई है। जिससे गांव में लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर और खेल मैदान जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकी हैं।

इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. सुखविंदर सिंह, परमजीत कौर, बहादुर सिंह, करमजीत सिंह, एडवोकेट हैप्पी गर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , Dalvir Singh Dhillon , Rajwant Singh Ghuli , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD