Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

बिहार में कार और ट्रक के बीच टक्कर, चार की मौत

Tragedy, Road Accident, Muzaffarpur, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुजफ्फरपुर , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 12:44 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक और एक अनियंत्रित कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रतनपुर के पास हुई है।

ट्रक ट्रेलर लाइन होटल के सामने फोरलेन पर मुख्य लेन में खड़ा था। इसी दौरान एक कार तेजी से मुजफ्फरपुर शहर की ओर से आ रही थी। इसी समय बताया गया कि एक बाइक चालक बाइक लेकर सड़क क्रॉस करने लगा। कार चालक ने बाइक सवार को बचाने में अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर मेन लेन में खड़े ट्रक ट्रेलर में पीछे से कार की सीधी टक्कर हो गई। 

इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार पर आगे में दो और पीछे में दो युवक सवार थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। भीड़ के जमा होने के बाद इस सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।  घटना को लेकर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कार पर सवार चार लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को कार से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस सड़क मार्ग पर भी आवागमन बहाल कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Muzaffarpur , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD