Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

'राजा शिवाजी' की सफलता के बाद पुणे के प्रसिद्ध गणपति मंदिर पहुंचे रितेश देशमुख

बोले– 10 साल की मेहनत का मिला फल

Riteish Deshmukh, Raja Shivaji, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 03 May 2026

Last updated on: May 03, 2026, 16:46 IST

अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राजा शिवाजी' की शानदार सफलता के बाद भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। वह दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर फिल्म की सफलता के लिए भगवान का धन्यवाद किया। रितेश देशमुख ने मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ''यह मंदिर पावन जगह है।

जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं यहां जरूर आता हूं। मेरे पिता विलासराव देशमुख भी हर साल इस मंदिर में दर्शन करने आया करते थे।'' रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' के बारे में बात करते हुए कहा, ''यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा रही है।

फिल्म महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, संघर्ष और साहस पर आधारित है, इसलिए इसे बनाने में पूरी टीम ने बहुत मेहनत और समर्पण के साथ काम किया।'' रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि इस फिल्म को बनाने का सपना पिछले 10 साल से उनके साथ था। उन्होंने कहा, ''इतने लंबे समय तक इस फिल्म पर काम करना आसान नहीं था।

खास तौर पर पिछले साढ़े तीन साल में लगातार मेहनत की गई, ताकि फिल्म को शानदार तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया जा सके। अब जब दर्शक फिल्म को इतना प्यार दे रहे हैं, तो मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है।'' उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि फिल्म को इतनी बड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी। जिस तरह लोग सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म देख रहे हैं और अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं, उसे देखकर मैं बहुत भावुक हूं।

दर्शकों का यह प्यार मेरे लिए किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है और मैं दिल से सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।" मंदिर जाने से पहले रितेश देशमुख अपने गृह नगर लातूर भी पहुंचे थे। वहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने शहर में लोगों से मिले प्यार को देखकर अभिनेता काफी खुश नजर आए। इसके अलावा कुछ समय पहले रितेश पत्नी जेनेलिया देशमुख के साथ भी छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर पहुंचे थे, जहां दोनों ने आशीर्वाद लिया था।

 

Tags: Riteish Deshmukh , Raja Shivaji , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD