Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दिल्ली दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी, कई केंद्रीय नेताओं से मिले

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, New Delhi, Nityanand Rai, Jitan Ram Manjhi, Rajiv Ranjan Singh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 May 2026

Last updated on: May 03, 2026, 16:33 IST

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात का सिलसिला जारी है। उन्होंने रविवार को बिहार से आने वाले कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में रविवार को बिहार एनडीए के नेताओं में शामिल जीतन राम मांझी, ललन सिंह और नित्यानंद राय से मिले।

उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मिलने के बाद उन्होंने पोस्ट में लिखा, "नई दिल्ली में आत्मीय भेंट और सार्थक मुलाकात हुई। इस दौरान 'विकसित भारत, समृद्ध बिहार' के विजन को लेकर सकारात्मक और परिणामोन्मुखी चर्चा हुई।" केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "बिहार से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए सहयोग व समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया।"

वहीं, सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने के बाद इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। इससे पहले, सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली दौरे पर आए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल्द केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सभी बैठकों के पूरा होने के बाद वे रविवार को ही पटना वापस लौटेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली की बैठक के बाद ही नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। गौरतलब है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना बाकी है। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वे राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , New Delhi , Nityanand Rai , Jitan Ram Manjhi , Rajiv Ranjan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD