Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

आईपीएल 2026 : ऋतुराज गायकवाड़-कार्तिक शर्मा की फिफ्टी, सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से रौंदा

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Ruturaj Gaikwad, Kartik Sharma, Anshul Kamboj, Noor Ahmad, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 02 May 2026

Last updated on: May 03, 2026, 13:58 IST

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है।

शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस टीम ने महज 1 के स्कोर पर विल जैक्स (1) का विकेट खो दिया था। इसके बाद नमन धीर ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

रिकेल्टन 24 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद नजदीक पहुंचाया। सूर्या ने 12 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नमन धीर 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए।

विपक्षी खेमे से अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट निकाले। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवटरन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा।

संजू 9 गेंदों में महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ 22 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया। उर्विल 12 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ 75 गेंदों में 98 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

गायकवाड़ 48 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Ruturaj Gaikwad , Kartik Sharma , Anshul Kamboj , Noor Ahmad , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD