Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र में सुनीं लोगों की समस्याएं

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Kota
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोटा (राजस्थान) , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 16:24 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा पहुंचे, जहां लोगों ने उनका पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वे आम लोगों से मुखातिब हुए और उनकी समस्याएं भी सुनीं। ओम बिरला ने लोगों की समस्याओं को हल करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, ओम बिरला अपने दौरे के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और अन्य लोगों से भी संवाद स्थापित करेंगे। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ने अपने दौरे के बारे में पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र में जब भी जाता हूं, तो मैं लोगों से मुखातिब होता हूं। उनकी समस्याओं और आकांक्षाओं को सुनता हूं।

उन्होंने कहा कि हर जनप्रतिनिधित्व का यह मौलिक कर्तव्य होना चाहिए कि वो अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ा रहे और उनकी समस्याओं को सुनकर उसे फौरन सुलझाने का काम करें। हर जनप्रतिनिधित्व को अपने लोगों के बारे में फिक्र होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जनसेवक हैं और जनसेवक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हम अपने लोगों के प्रति संवेदनशील रहे।

मैं अपना यह काम पूरी ईमानदारी के साथ करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपने काम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि एक जनसेवक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हम अपने क्षेत्र में विकास के दायरे को बढ़ाए। इसके इतर, कैसे रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना है, इस दिशा में भी कदम बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यही प्रक्रिया होती है कि आप जितने ज्यादा लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे, आपको उतनी ही तथ्यात्मक जानकारी मिलेगी। इससे आपको आगे की कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने जनगणना को लेकर कहा कि देशभर में जनगणना हो रही है। 

मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वो आगे आकर इस जनगणना में अपनी भागीदारी निभाएं, ताकि देश की वास्तविक जनसंख्या के बारे में जानकारी मिल सके। वास्तविक जनसंख्या आने से विकास का पूरा रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी। मुझे पूरा भरोसा है कि जब जनगणना सटीक होगी, तो हमें इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Kota

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD