Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

देवभूमि की ऊंची चोटियों पर सजता है मां पूर्णागिरि का दरबार, दर्शन मात्र से दूर होते हैं सारे कष्ट

Religious, Uttarakhand
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

उत्तराखंड , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:48 IST

आध्यात्मिक रहस्यों को अपने आंचल में समेटे देवभूमि उत्तराखंड की महिमा अपरंपार है। इन्हीं पवित्र केंद्रों में से एक, चंपावत जिले के टनकपुर में हिमालय की ऊंची चोटियों पर विराजमान 'मां पूर्णागिरी मंदिर' करोड़ों श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का केंद्र है। यह मंदिर अपने पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए विख्यात है। इसी क्रम में, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से मंदिर की महिमा का बखान किया।

सीएम धामी ने मंदिर का एक भव्य वीडियो साझा करते हुए इसके आध्यात्मिक वैभव को रेखांकित किया। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए मां के दरबार की अलौकिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को यहां आने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख स्थान है।

यहां पूरे साल देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त माता के दर्शन करने आते हैं। खासकर नवरात्र के समय यहां विशेष पूजा-अर्चना और बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। अगर आप देवभूमि उत्तराखंड जाएं, तो मां पूर्णागिरि के दर्शन जरूर करें और इस पवित्र स्थान का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करें।" 

मां पूर्णागिरी का यह पावन धाम आध्यात्मिक ऊर्जा का एक ऐसा स्त्रोत है, जहां पहुंचकर हर भक्त खुद को धन्य और सकारात्मक महसूस करता है। माता रानी का यह दरबार अपने साथ भव्यता और प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए है। मान्यता है कि यह मंदिर 108 सिद्धपीठों में से एक अत्यंत पवित्र शक्तिपीठ है। समुद्र तल से लगभग 3000-5500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर देवी सती की नाभि गिरने का स्थान माना जाता है, जहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।

यहां पर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए चुनरी की गांठ बांधते हैं। पूर्णागिरि दर्शन के बाद श्रद्धालु पास के सिद्ध बाबा मंदिर भी जाते हैं। मान्यता है कि उनके बिना दर्शन के पूर्णागिरि यात्रा अधूरी मानी जाती है। इस मंदिर के पास ही बुराम देव मंडी स्थित है जो पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

 

Tags: Religious , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD