Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीओएएस उपेंद्र द्विवेदी और जनरल एडवर्ड अस्रयान की अहम बैठक

भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग पर जोर

Military, General Upendra Dwivedi, Indian Army, Chief of the Army Staff, General Edward Ashrayan, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:42 IST

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आर्मेनिया की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा वैश्विक रणनीतिक हालात, रक्षा सहयोग को मजबूत करने, सैन्य सहयोग बढ़ाने और आपसी हितों वाले क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर बातचीत हुई।

भारतीय सेना के एडीजीपीआई (भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय) ने सोशल मीड‍िया अकाउंट 'एक्‍स' पर बताया, “लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। बातचीत में मौजूदा रणनीतिक हालात, भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग को मजबूत करने, सैन्य साझेदारी बढ़ाने और आपसी हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान दिया गया।”

इस समय भारत के आधिकारिक दौरे पर आए लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने इससे पहले रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मुलाकात की थी, जिसमें रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने 'एक्‍स' पर लिखा, “भारत दौरे के दौरान आर्मेनिया के रक्षा उपमंत्री और सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर बातचीत हुई।” इससे पहले मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से भी मुलाकात की। इस बैठक में ऑपरेशनल सहयोग बढ़ाने, आपसी तालमेल (इंटर-ऑपरेबिलिटी) मजबूत करने और वायु सेना के स्तर पर संबंध बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

भारतीय वायु सेना के मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर ने 'एक्‍स' पर बताया, “लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की। बातचीत में ऑपरेशनल सहयोग, आपसी तालमेल और द्विपक्षीय वायु शक्ति संबंधों को मजबूत करने पर फोकस रहा।” आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में भी रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात की। दोनों ने मिलकर सैन्य उपकरणों के विकास में संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं पर बात की।

 

Tags: Military , General Upendra Dwivedi , Indian Army , Chief of the Army Staff , General Edward Ashrayan , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD