Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुजरात और रवांडा के बीच आर्थिक साझेदारी विस्तार पर सहमति

सांस्कृतिक रिश्तों पर भी जोर

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat BJP Gujarat, Surat, Gujarat, Jacqueline Mukangira
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गांधीनगर , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:34 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सूरत में दक्षिण गुजरात जोन की वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आईं रवांडा देश की भारत स्थित उच्चायुक्त जैक्लीन मुकानगीरा के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भारत, गुजरात तथा रावांडा के द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को अधिक सुदृढ़ बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक के दौरान रवांडा की भारत स्थित उच्चायुक्त महामहिमा जैक्लीन मुकानगीरा ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) की सफलता के लिए अभिनंदन देते हुए कहा कि रवांडा भारत का महत्वपूर्ण भागीदार देश है। इन द्विपक्षीय संबंधों के कारण गुजरात और रवांडा के बीच सक्रिय व्यापार संबंध भी विकसित हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि रवांडा भारत से कपड़े, मसाले और चीनी जैसे उत्पाद आयात करता है। रवांडा में कार्यरत भारतीय उद्योगों में अधिकांश व्यवसाय गुजरातियों द्वारा संचालित होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक एवं पीपल-टू-पीपल कनेक्ट भी अधिक स्ट्रांग हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात का प्रतिनिधिमंडल रवांडा की यात्रा कर दोनों प्रदेशों के आपसी सहयोग को अधिक विस्तृत करने के नए अवसरों पर विचार करेगा।

मुख्यमंत्री ने वीजीआरसी में रवांडा के पार्टनर कंट्री होने पर आभार व्यक्त किया और वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 में भाग लेने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव एमके दास, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अजय कुमार और रवांडा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस बैठक को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा, "सूरत में वीजीआरसी-दक्षिण गुजरात के दौरान रवांडा की भारत में उच्चायुक्त जैकलीन मुकांगिरा से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। हमने गुजरात और रवांडा के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को और अधिक मज़बूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने वीजीआरसी की सफलता की सराहना की और इस बात पर ज़ोर दिया कि रवांडा भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है, जिसके गुजरात के साथ व्यापारिक संबंध लगातार बढ़ रहे हैं। रवांडा भारत से कपड़ा, मसाले और चीनी जैसे उत्पादों का आयात करता है, और वहां कई भारतीय व्यवसायों का नेतृत्व गुजराती लोग कर रहे हैं, जिससे सांस्कृतिक और आपसी मेलजोल के संबंध और भी मजबूत हो रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "मैंने रवांडा से एक प्रतिनिधिमंडल को और अधिक गहन जुड़ाव के लिए आमंत्रित किया और साथ ही उन्हें 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया।"

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat BJP Gujarat , Surat , Gujarat , Jacqueline Mukangira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD