Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह ने आज लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन का उद्घाटन किया

75 वर्षों बाद भगवान बुद्ध के अवशेषों का पवित्र बुद्ध पूर्णिमा के दिन लद्दाख लौटना एक ऐतिहासिक और मणिकांचन अवसर है

Amit Shah, BJP, Bharatiya Janata Party, Leh, Lord Buddha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लेह , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 12:50 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल श्री वी के सक्सेना और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज की बुद्ध पूर्णिमा लद्दाख के निवासियों के लिए मणिकांचन अवसर है।

उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर 75 साल बाद भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष यहां आने से बौद्ध धर्म के साथ ही अन्य मतों के अनुयायी इनसे ऊर्जा प्राप्त करेंगे। श्री अमित शाह ने कहा कि भगवान बुद्ध की तरह शायद ही किसी के जीवन में ऐसा होगा कि जन्म, ज्ञानप्राप्ति और महापरिनिर्वाण एक ही दिन हुए हों, इसीलिए आज का दिन हम सबके लिए बहुत शुभ और प्रेरणादायक दिन है।

उन्होंने कहा कि आज धर्मिक आयोजन के साथ-साथ एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन भी है। इतने साल के बाद इस पवित्र भूमि पर तथागत बुद्ध अपनी सबसे प्रिय भूमि पर लौटे हैं, जो बहुत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि लद्दाख सैकड़ों वर्षों से धम्म की जीवंत भूमि रहा है। जब दलाई लामा यहां आते हैं तो वे कहते हैं कि ये भूमि केवल भौगोलिक भूमि नहीं है बल्कि बौद्ध संस्कृति और करुणा की जीवंत प्रयोगशाला है।

श्री शाह ने कहा कि इस भूमि पर ज्ञान का संरक्षण और संवर्धन हुआ है। जब भी बौद्ध धर्म पर संकट आए तब इस भूमि ने भगवान बुद्ध के संदेश को संरक्षित करने का काम किया। जब शांतिकाल आया तो उस संरक्षित और संवर्धित किए हुए ज्ञान को आगे बढ़ाने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि यही रास्ता भारत में दिए गए तथागत के उपदेश को चीन और कई देशों में पहुंचाने का माध्यम बना।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लद्दाख की आध्यात्मिक पहचान चार प्रमुख परंपराओं – न्यिंग्मा, काग्यु, शाक्य और गेलुग - से बनी है। पहली, जो जैसा है उसे वैसा ही देखिए। दूसरी, गुरु की कृपा और निरंतर आत्मचिंतन ही मुक्ति का द्वार है। तीसरी, ज्ञान साधना के बिना अधूरा है और साधना ज्ञान के बिना अंधी होती है इसीलिए ज्ञान और साधना का मिलन ही सही रास्ता है।

चौथी, नैतिक अनुशासन नहीं है तो कभी प्रज्ञावान जीवन नहीं बन सकता। श्री शाह ने कहा कि लद्दाख की भूमि से निकला .यह संदेश आज विश्व के लिए जीवन को आगे ले जाने का कारण बना है। श्री अमित शाह ने कहा कि लद्दाख में इन पवित्र अवशेषों की उपस्थिति हमें याद दिलाती है कि भारत की सभ्यता हज़ारों वर्षों से शांति और सहअस्तित्व का संदेश दे रही है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख और कारगिल जैसे विविधताओं से भरे स्थानों में यह संदेश और प्रासंगिक हो जाता है। यह विरासत आज भी हमें बताती है कि संघर्ष और अशांति के बीच शांति और करुणा का मार्ग ही हमें अंतिम समाधान दे सकता है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि लद्दाख में कई सदियों से बौद्ध धर्म अलग-अलग तरीकों से और अलग-अलग समय पर पहुंचता और पनपता रहा और विकसित होकर लद्दाख से बाहर भी गया है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख, कश्मीर के बौद्ध अध्ययन, महायान दर्शन और बौद्ध कला का प्राचीन केंद्र था और वहीं से लद्दाख को सबसे पहले बौद्ध धर्म का संपर्क, संसर्ग और सत्संग करने का रास्ता मिला। सम्राट अशोक के दूतों ने लद्दाख में बौद्ध प्रभाव की नींव रखी। श्री शाह ने कहा कि कुषाण काल में लगभग पहली और तीसरी सदी में महायान बौद्ध धर्म का उत्कर्ष और उसका विकास लद्दाख तक पहुंचा।

कई प्राचीन स्तूप, बौद्ध प्रतिमाएं, खरोष्टी-ब्राह्मी अभिलेख इस बात के साक्षी है कि इस काल में भी बौद्ध धर्म यहां आगे बढ़ा। गृह मंत्री ने कहा कि सिल्क रूट के कारण भी कश्मीर, लेह, यारकंद, खोतान और तिब्बत को जोड़ने वाले मार्ग सिर्फ व्यापार ही नहीं बल्कि विचार के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण बना। श्री शाह ने कहा कि सातवीं से 10वीं सदी में महायान और वज्रयान परंपराएं तिब्बत से लद्दाख पहुंची और यहां पर तथागत का संदेश समृद्ध हुआ।

इसके बाद निर्णायक योगदान 10वीं - 11वीं सदी में आया जब संस्कृत ग्रंथों का तिब्बती भाषा में अनुवाद हुआ। 108 मठों की स्थापना हुई, अलची मठ की स्थापना हुई और बौद्ध धर्म को संस्थागत और स्थाई स्वरूप दिया गया। श्री अमित शाह ने कहा कि आज भी पूरी दुनिया में जहां-जहां बौद्ध परंपरा है, वहां लद्दाख से संवर्धित हुआ यह ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

उन्होने कहा कि महायान बौद्ध साहित्य में कहा गया है कि जब पवित्र अवशेषों का दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है, तब बुद्ध का ही दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। आज इतने लंबे समय के बाद लद्दाख की जनता को स्वयं भगवान बुद्ध का दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। गृह मंत्री ने लद्दाख प्रशासन से आग्रह किया कि सभी मतों, विशेषकर बौद्ध धर्म, के अनुयायियों के यहां आने और दर्शन करने की संपूर्ण व्यवस्था करे।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने जब ज्ञान प्राप्त किया और भिक्षुओं के माध्यम से उसका प्रचार-प्रसार किया, उस वक्त बुद्ध का ज्ञान जितना प्रासंगिक था, आज 2500 साल बाद बुद्ध का ज्ञान दुनिया के लिए और भी  ज्यादा प्रासंगिक है। श्री शाह ने कहा कि पूरी दुनिया को भारत के ज्ञान और भगवान बुद्ध के महान संदेश को समझ और स्वीकार कर, समाधान के रास्ते पर चलना चाहिए और मध्यम मार्ग पर बढ़ना चाहिए।

 

Tags: Amit Shah , BJP , Bharatiya Janata Party , Leh , Lord Buddha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD