Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पीएमजीएसवाई-IV के लॉन्च से ओडिशा में ग्रामीण विकास को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिला

शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा को दी पीएमजीएसवाई-IV के तहत 1,700 करोड़ रु. से 827 नई सड़कों की सौगात, 1702 किमी ग्रामीण संपर्क होगा मजबूत

Mohan Charan Majhi, BJP Odisha, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar, Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रायगड़ा (ओडिशा) , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 18:28 IST

रायगड़ा की पावन धरती पर आज आयोजित PMGSY-IV लॉन्चिंग समारोह ओडिशा के ग्रामीण विकास इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया, जहाँ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी के साथ मिलकर सड़क, आवास, सिंचाई, रोजगार, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और किसान समृद्धि से जुड़े बहु-आयामी विकास एजेंडे को नई गति दी।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने मंच पर ही PMGSY-IV का स्वीकृति-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा, विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ/शिलान्यास हुआ और हितग्राहियों को सहायता प्रदान की गई। रायगड़ा के बरिजोला में आयोजित इस भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा, विशेषकर रायगड़ा की सांस्कृतिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य और परिश्रमी जनता की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि वे आज खाली हाथ नहीं आए बल्कि ओडिशा के लिए विकास की ठोस सौगातें लेकर आए हैं, जिनका सीधा लाभ गाँव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं तक पहुँचेगा। श्री चौहान ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि जिंदगी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र प्रगति की जीवनरेखा हैं।

इसी सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के प्रथम चरण में ओडिशा के लिए 1,698.04 करोड़ रुपये की लागत से 1701.84 किलोमीटर लंबाई की 827 नई सड़कों की सौगात दी गई है। साथ ही, पूर्व स्वीकृत लेकिन अपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि कोई भी दूरस्थ क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने PMGSY-IV का स्वीकृति-पत्र मुख्यमंत्री श्री मांझी को मंच पर सौंपा। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने आवास और आजीविका पर विशेष बल देते हुए कहा कि ओडिशा में कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में नहीं रहेगा और हर पात्र परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि PMAY-G के अंतर्गत लंबित आवासों को पूरा करने के लिए 630.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मजदूर दिवस के अवसर पर उन्होंने मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किश्त के रूप में 868.71 करोड़ रुपये का आवंटन किया, साथ ही WDC-PMKSY 2.0 के अंतर्गत 30.07 करोड़ रु. की मंजूरी भी प्रदान की। श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं, किसानों और युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए कहा कि गरीब बहनों को सम्मानपूर्ण जीवन, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण देना सरकार का संकल्प है।

उन्होंने लखपति दीदी अभियान, स्वयं सहायता समूहों की उन्नति, ग्रामीण आजीविका, स्वरोजगार प्रशिक्षण, कृषि में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, एकीकृत खेती, पशुपालन, मत्स्यपालन, बकरीपालन, मधुमक्खी पालन और वृक्षारोपण आधारित आय-वृद्धि के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा में प्रगतिशील खेती, बेहतर बीज, सीड विलेज, भंडारण क्षमता और एग्रीकल्चर इंफ्रा फंड के माध्यम से गोदाम निर्माण जैसे कदम किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते हुए कहा कि इतनी सौगात ओडिशा के प्रति केंद्र सरकार के विशेष स्नेह और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने की थी और आज उसी विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण भारत की दशा और दिशा बदलने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने PMGSY-IV को विशेष रूप से दुर्गम, पहाड़ी, दूरस्थ और अब तक संपर्क से वंचित क्षेत्रों को जोड़ने वाला परिवर्तनकारी कदम बताया। मुख्यमंत्री श्री मांझी ने कहा कि राज्य सरकार “समृद्ध ओडिशा, विकसित ओडिशा” के संकल्प के साथ सड़क, पुल, पेयजल, बिजली, ग्रामीण आधारभूत ढाँचा, किसानों की आय, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार पर मिशन मोड में कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि रायगड़ा सहित राज्य के अनेक जिलों में सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाएँ ग्रामीण जीवन को नई दिशा देंगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी के हाथों हितग्राहियों का सम्मान और सहायता राशि का वितरण भी हुआ। इस अवसर पर राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व पेयजल मंत्री श्री रबी नारायण नायक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में महिलाओं सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Mohan Charan Majhi , BJP Odisha , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar , Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD