Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

आईपीएल 2026 : अरशद के बाद गिल-बटलर ने बिखेरी चमक, जीटी ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया

Shubman Gill, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Gujarat Titans, GT, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:13 IST

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में किसी भी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जीटी 9 में से 5 मैच जीतकर पांचवें पायदान पर है, जबकि आरसीबी 9 में से 3 मैच गंवाकर दूसरे स्थान पर है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.4 ओवरों में 34 रन जोड़े। जैकब बेथेल 5 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 13 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 28 रन की पारी खेली।

आरसीबी ने 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान रजत पाटीदार (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच पड्डिकल ने रोमारियो शेफर्ड के साथ सातवें विकेट के लिए 30 रन जुटाए।

पड्डिकल 24 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेफर्ड ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर (12) ने भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 15) के साथ 9वें विकेट के लिए 29 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से अरशद खान ने 3.2 ओवरों में 22 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली।

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। साईं सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ 3 ओवरों में 42 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि गिल ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। इस टीम ने 5 ओवरों में 57 के स्कोर तक सलामी जोड़ी को गंवा दिया था, जिसके बाद जोस बटलर (39) ने वॉशिंगटन सुंदर (12) के साथ तीसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम बिखरती नजर आई।

आलम ये रहा कि जीटी ने 111 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद राहुल तेवतिया ने जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 20 गेंदों में 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। तेवतिया 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होल्डर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट निकाले। सुयश शर्मा के नाम पर 1 विकेट रहा।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Gujarat Titans , GT , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD