Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'

 

‘ज्वेल थीफ’ के बाद सैफ अली खान की ओटीटी पर वापसी, ‘कर्तव्य’ में निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार

Saif Ali Khan, Kartavya, Rasika Dugal, Sanjay Mishra, Zakir Hussain, Manish Chaudhari, Saurabh Dwivedi, Netflix, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:08 IST

अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें पिछली बार स्ट्रीमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था और अब वह अपनी नई फिल्म 'कर्तव्य' के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने को तैयार हैं, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में नजर आएंगे। सैफ अली खान की फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

फिल्म ‘कर्तव्य’ में सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक ऐसे ईमानदार लेकिन संघर्षशील अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बढ़ते खतरों के बीच अपने कर्तव्य और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सही और गलत के बीच की रेखा धुंधली होती जाती है और फिल्म सत्ता, अपराध-बोध और चुप्पी के प्रभाव जैसे गंभीर मुद्दों को सामने लाती है।

इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ अभिनेत्री रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन और लेखन पुलकित ने किया है, जिन्होंने इसे एक गहराई और यथार्थ के साथ प्रस्तुत किया है। नेटफ्लिक्स इंडिया ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख के अनुसार, ‘कर्तव्य’ एक सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी है, जो सही फैसले लेने की जटिलताओं को पेश करती है।

उन्होंने बताया कि यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ उनकी सफल साझेदारी का हिस्सा है, जिसने पहले 'भक्षक' जैसी चर्चित फिल्म दी थी। फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, कंपनी के सीईओ वेंकी मैसूर का कहना है कि ‘कर्तव्य’ ऐसी कहानी है जो दर्शकों के मन में लंबे समय तक बनी रहती है। यह फिल्म कर्तव्य, अंतरात्मा और कठिन परिस्थितियों में लिए गए फैसलों पर गहरे सवाल उठाती है। ‘कर्तव्य’ एक गंभीर और प्रभावशाली फिल्म है, जो दर्शकों को न सिर्फ मनोरंजन देगी बल्कि उन्हें अपने निर्णयों और उनके परिणामों पर सोचने के लिए भी प्रेरित करेगी।

 

Tags: Saif Ali Khan , Kartavya , Rasika Dugal , Sanjay Mishra , Zakir Hussain , Manish Chaudhari , Saurabh Dwivedi , Netflix , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD