Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

प्री-एस.आई.आर. मैपिंग में और तेजी लाई जाए : वरजीत वालिया

बैठक के दौरान स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी चल रही प्रक्रिया का लिया जायजा

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 12:34 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज प्री-स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के तहत चल रही मैपिंग प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कहा कि इस कार्य में और तेजी लाई जाए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्री-एस.आई.आर. के तहत शुरू की गई प्रक्रिया में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का मिलान/मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जालंधर जिले में कुल 16,56,549 मतदाता है, जिनमें से 13,01,302 (कुल 78.55 प्रतिशत) मतदाताओं का मिलान बी.एल.ओ. द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में आदमपुर में 87.97 प्रतिशत, करतारपुर में 87.15 प्रतिशत, फिल्लौर में 86.48 प्रतिशत, शाहकोट में 86.18 प्रतिशत, नकोदर में 85.92 प्रतिशत, जालंधर कैंट में 75.53 प्रतिशत, जालंधर वेस्ट में 66.90 प्रतिशत, जालंधर उत्तर में 65.30 प्रतिशत तथा जालंधर सेंट्रल में 64.70 प्रतिशत प्री-एस.आई.आर. मैपिंग (कुल 78.55 प्रतिशत) पूरी हो चुकी है।

श्री वालिया ने ई.आर.ओ. को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाई जाए और बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. द्वारा अपने बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे है और साथ ही घर-घर जाकर वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मिलान/मैपिंग के लिए वैरीफिकेशन की जा रही है।

उन्होंने ई.आर.ओ. को निर्देश दिया कि मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने तथा एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ओ. को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. के दौरान प्रत्येक मतदाता से बी.एल.ओ. द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाया जाना है। 

यदि कोई मतदाता यह फॉर्म भरकर नहीं देता है, तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया भी जा सकता है। जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से यह भी अपील की कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपने नाम का वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मिलान अवश्य करवाएं।

वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (ECINET) [https://voters.eci.gov.in/](https://voters.eci.gov.in/) या मुख्य चुनाव कार्यालय की वेबसाइट [https://elections.punjab.gov.in/Election/Public/Search](https://elections.punjab.gov.in/Election/Public/Search) Eroll 2003 पर देखा जा सकता है। 

इसके अलावा किसी भी सुझाव या जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD