Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

'संगठन सृजन' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धर्मशाला पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, Vikramaditya Singh, Dharamshala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 14:45 IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी का धर्मशाला में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। 

राहुल गांधी यहां ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम के तहत डीसीसी ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव रखने वाले जननायक राहुल गांधी का गग्गल एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया। 

उन्होंने लिखा कि देवभूमि में आपका आगमन हम सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है। धर्मशाला पहुंचे राहुल गांधी का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। 

राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे। राहुल के गुप्त गंगा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायतीराज और नगर निकायों के चुनावों को लेकर भी विशेष मंथन करेंगे।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , Vikramaditya Singh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD