Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

राम, कृष्ण और शिव के संदेश ही भारत की एकता की आधारशिला : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Ayodhya, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 13:12 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राममंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया का उल्लेख किया और कहा कि महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटना ‘महापाप’ है। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण और शिव के संदेश ही भारत की एकता की आधारशिला हैं और इन्हें कमजोर करने का प्रयास समाज के लिए घातक है।

मुख्यमंत्री ने रामजन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर शाम करीब 5:45 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संत-महंत, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति उसकी एकता में निहित है और इसे बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

देश के महापुरुषों ने समाज को जोड़ने का कार्य किया, लेकिन आज कुछ लोग उन्हें जातीय आधार पर विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो गंभीर भूल है। डॉ. लोहिया के विचारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक राम, कृष्ण और शिव के आदर्श समाज में जीवित रहेंगे, तब तक भारत को कोई विभाजित नहीं कर सकता।

उन्होंने बिना नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वही लोग आज समाज में विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। सीएम ने आह्वान किया कि देश की 140 करोड़ जनता यदि एकजुट होकर आगे बढ़ेगी, तो दुनिया की कोई ताकत भारत के सामने टिक नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है।

उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन को विश्व के अद्वितीय आंदोलनों में से एक बताते हुए कहा कि यह संघर्ष समाज के हर वर्ग की भागीदारी से संभव हुआ। 16वीं सदी से शुरू हुआ यह संघर्ष लंबे समय तक चला और अंततः न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान तक पहुंचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उच्चतम न्यायालय ने श्रीरामजन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया, तब देश ने अभूतपूर्व शांति और संतोष का अनुभव किया।

इसके बाद 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के साथ यह ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि अयोध्या ने दुनिया को संदेश दिया है कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और एकजुटता से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। “हम झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं” यह संदेश अयोध्या से पूरे विश्व तक गया है।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया, इसके बाद रामलला के दर्शन कर शिव मंदिर में अभिषेक किया। ध्वजारोहण से पूर्व आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन कराया गया। शिव मंदिर का ध्वजदंड लगभग 19 फीट 7 इंच ऊंचा है, जबकि ध्वज की लंबाई करीब 9 फीट 3 इंच और चौड़ाई 4 फीट 7 इंच बताई गई है।

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने मंदिर निर्माण की तकनीकी और स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर को हजार वर्षों से अधिक समय तक सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष निर्माण पद्धति अपनाई गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में राम कथा से जुड़े भित्तिचित्र और सांस्कृतिक धरोहरों को भी संरक्षित किया गया है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Ayodhya , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD