Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आशिका जैन ने दसूहा और मुकेरियां सब-डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करवाने के निर्देश

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दसूहा/होशियारपुर , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 11:41 IST

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज दसूहा और मुकेरियां सब-डिवीजनों में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स और कल्याण योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित एसडीएमों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सब-डिवीजनों में चल रही गेहूं की खरीद की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल निर्धारित समय में खरीदी जाने के बाद भुगतान भी तय समय के अंदर सुनिश्चित किया जाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि जिले में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और अब तक सवा दो लाख मीट्रिक टन के करीब गेहूं की मंडियों में आमद हो चुकी है, जिसमें से 2.20 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि किसानों को लगातार भुगतान किए जा रहे हैं और कुल खरीद का लगभग 99 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। साथ ही मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग भी सुचारू ढंग से जारी है। डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन से संबंधित कार्यों की प्रगति जानते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब-डिवीजन अस्पताल मुकेरियां की अपग्रेडेशन और सिविल अस्पताल दसूहा में बन रहे दवाओं के वेयरहाउस का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि मुकेरियां अस्पताल का काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है और दसूहा वेयरहाउस आने वाले दो-तीन महीनों में तैयार हो जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत बन रहे हेल्थ कार्डों की जानकारी लेते हुए कहा कि सब-डिवीजनों में इन कार्डों को बनाने की गति को और तेज किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर नागरिक को मिल सके।

आम आदमी क्लीनिकों और हेल्थ वेलनेस सेंटरों की कार्यप्रणाली व निर्माण के बारे में चर्चा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं और जल्द ही गांवों में हेल्थ वेलनेस सेंटर भी स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं देने लगेंगे। आशिका जैन ने सब-डिवीजनों में सामाजिक सुरक्षा पेंशनों, गांवों में बन रहे खेल मैदानों, सड़कों, हर घर पानी/जल जीवन मिशन, एम.पी. लैड स्कीम के तहत चल रहे कार्यों के अलावा कांधी क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया।

उन्होंने गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, रंगला पंजाब स्कीम, कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को समय पर मिलने वाले लाभ और योजनाओं का फायदा पहुंचाने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सब-डिवीजनों में पौधरोपण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसे आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार, सहायक कमिश्नर गुरकंवल सिंह, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD