Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) कानून 2026 बेअदबी करने वालों में 'कांबा' छेड़ने वाला कानून है : भाई बलदेव सिंह

एसजीपीसी को कानून का विरोध करने के बजाय सहयोग देना चाहिए, अन्यथा वह गुरु विरोधी होने का प्रमाण देगी

Bhai Baldev Singh Wadala, Jagat Jyot Sri Guru Granth Sahib Satkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 10:35 IST

जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) कानून 2026 बेअदबी करने वालों में “कांबा छेड़ने” वाला कानून है, जिसने विरोध करने वालों को भी झकझोर दिया है। ये कहना है सिख सद्भावना दल के संरक्षक भाई बलदेव सिंह वडाला का। वे यहाँ चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

उनके साथ इस कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लागू करवाने वाले डॉ. भाई परमजीत सिंह एडवोकेट ने इस अवसर पर बताया  कि 13 अप्रैल को पास किए गए इस कानून में जो धाराएं जोड़ी गई हैं या संशोधन किया गया है, उसके तहत बेअदबी करने वालों को 10 से 20 साल तक की कैद और 25 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा तथा सख्त सजाएं दी जाएंगी।

इससे पहले भाई परमजीत सिंह एडवोकेट को इस कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लागू करवाने के लिए धन्यवाद स्वरूप एक सम्मान चिन्ह भेंट किया गया। इस कानून को लागू करवाने में योगदान के लिए भाई बलदेव सिंह सिरसा, भाई सुखजीत सिंह खोसे और भाई मनिंदर सिंह को भी सम्मानित किया गया। सभी ने एक स्वर में पंजाब सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया गया तथा इस कानून को पूरे भारत और विश्व स्तर पर लागू करने की वकालत की गई।

यह भी कहा गया कि पास किए गए कानून पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( एसजीपीसी) को विरोध करने के बजाय सहयोग देना चाहिए, अन्यथा वह गुरु विरोधी होने का प्रमाण देगी। इस मौके पर भाई गुरबचन सिंह (पंजाब प्रधान), भाई गुरमीत सिंह थूही, भाई जुगविंदर सिंह स्वाजपुर (बुलारे, शेर-ए-पंजाब दल), भाई कुलदीप सिंह (चंडीगढ़), भाई अवतार सिंह (लुधियाना), भाई सरबजीत सिंह (पटियाला), भाई मनिंदर सिंह (दिल्ली), भाई मनप्रीत सिंह (दिल्ली), भाई सिमरन सिंह, भाई सतवंत सिंह, भाई निर्मल सिंह, भाई कवलजीत सिंह, भाई जरनैल सिंह (खरड़), भाई गगनप्रीत सिंह, भाई हरपिंदर सिंह, भाई सरबजीत सिंह, भाई दीदार सिंह और भाई सुखबीर सिंह थूही उपस्थित रहे।

भाई बलदेव सिंह वडाला ने कहा कि पहले वर्ष 2008 में शिरोमणि कमेटी द्वारा लाए गए कानून में सज़ाएं कम होने के कारण अब सरकार द्वारा संशोधन कर 2026 में इसे और सख्त बनाया गया है। उन्होंने उन लोगों की निंदा की जो इस कानून के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं और अफवाहें फैला रहे हैं। भाई परमजीत सिंह एडवोकेट ने स्पष्ट किया कि कानून में जो भी सख्त धाराएं जोड़ी गई हैं, वे केवल बेअदबी करने वालों के लिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति बेअदबी करता हुआ साबित होता है और यह भी सिद्ध हो जाता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है, तो उसके कस्टोडियन (देखरेख करने वाले) को भी बराबर की सजा दी जाएगी। यह कस्टोडियन उसका परिवार का सदस्य भी हो सकता है या कोई अन्य व्यक्ति, जिसने उसे भेजा हो या इसके पीछे कोई एजेंसी हो, यह सब जांच का विषय होगा।

यदि यह सिद्ध हो जाता है, तो जिस सजा का प्रावधान अपराधी के लिए होगा, वही सजा कस्टोडियन को भी दी जाएगी। उन्होंने सिख कौम से अपील की कि इस कानून को हर घर, हर गांव और हर राज्य में लागू करवाने के लिए सहयोग करें। साथ ही भारत सरकार से भी अनुरोध किया कि इस कानून को पूरे देश और विश्व स्तर पर लागू करने के प्रयास किए जाएं।

 

Tags: Bhai Baldev Singh Wadala , Jagat Jyot Sri Guru Granth Sahib Satkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD