Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026 के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल

भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने किया भव्य आयोजन का ऐलान

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 14:44 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ द्वारा आज प्रदेश कार्यालय, सेक्टर-33 में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत सिंह लांबा, सह-कन्वीनर हरीश कक्कड़ एवं प्रदेश सचिव मीनाक्षी ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत सिंह लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने जानकारी दी कि भाजपा चंडीगढ़ का खेल प्रकोष्ठ युवाओं को खेलों के माध्यम से एक सकारात्मक दिशा देने के लिए “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन विशेष रूप से अंडर-19 आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रग्बी, नेटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस तथा ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित कुल 11 खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह खेल महोत्सव 11 मई से 17 मई 2026 तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

प्रभजीत सिंह लांबा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ के युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि जब युवा खेलों में व्यस्त रहेंगे, तो वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनेंगे। 

खेल न केवल अनुशासन सिखाते हैं बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” के लिए पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। अब तक 700 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। 

पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 9 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं:

👉 https://tinyurl.com/khelogames2026⁠�

इस अवसर पर 38वीं जूनियर नेटबॉल नेशनल अंडर-19 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चंडीगढ़ टीम को भी सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में 23 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी, जिसमें चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 

भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा इन खिलाड़ियों को प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में सम्मानित किया गया तथा उन्हें ट्रैकसूट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय है। 

उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, यूटी चंडीगढ़ द्वारा टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा। अंत में सभी वक्ताओं ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ का खेल प्रकोष्ठ भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा और उन्हें एक स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD