Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बरिंदर गोयल ने कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ बी.ओ.पी. शाहपुर स्थित रावी नदी के धुस्सी बांध पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

पंजाब सरकार बाढ़ रोकथाम उपायों पर 600 करोड़ रुपये कर रही है खर्च – मंत्री

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Ajnala, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अजनाला/अमृतसर , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 17:54 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने आज जिला अमृतसर के बी.ओ.पी. शाहपुर स्थित रावी नदी के धुस्सी बांध पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अजनाला के विधायक श्री कुलदीप सिंह धालीवाल, जल संसाधन विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर श्री जगदीश राज, कार्यकारी इंजीनियर श्री विश्वपाल गोयल तथा उप मंडल अधिकारी श्री सतनाम सिंह भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण बी.ओ.पी. शाहपुर के पास रावी नदी का धुस्सी बांध टूट गया था। जल संसाधन विभाग द्वारा उस टूटे हिस्से को भरने के बाद अब पत्थर लगाकर इसे और मजबूत किया जा रहा है। इस स्थान पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार मानसून से पहले बाढ़ या भारी बारिश से होने वाले नुकसान को कम करने तथा लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम उपायों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के बाद विभाग द्वारा चारों नदियों के लिए दो-दो सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों की अगुवाई में कमेटियां गठित की गई थीं। इन कमेटियों ने 132 संवेदनशील स्थानों की पहचान की, जहां बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहे हैं। कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष सभी कार्य 30 जून 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि पिछले मानसून सीजन के दौरान रावी नदी के धुस्सी बांध में 23 स्थानों पर कटाव हुआ था, जिन्हें अब भरकर पत्थर लगाकर मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा नदी में डी-सिल्टिंग का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है, जिसे मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। सक्की नाला सहित अन्य बरसाती नालों की सफाई का कार्य भी जारी है।

श्री गोयल ने आगे बताया कि राज्य सरकार बाढ़ रोकथाम, राहत ढांचे को मजबूत करने तथा नहरों और ड्रेनों की सफाई के लिए फिनलैंड से अत्याधुनिक एम्फीबियस मशीनें (जो पानी और जमीन दोनों पर चल सकती हैं) खरीद रही है। ये मशीनें बहते पानी में भी काम करने और गहराई तक सफाई करने में सक्षम हैं, जो इन्हें रोकथाम और आपातकालीन कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती हैं। 

उन्होंने कहा कि ये बहुउद्देशीय मशीनें बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर विधायक अजनाला श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा कार्य समय रहते पूरे किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अजनाला क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे और पंजाब सरकार ने पीड़ितों की हर संभव सहायता की थी। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी बाढ़ सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं और राज्य सरकार लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Ajnala , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD