Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'मोदी की गारंटी' पर आतिशी का तंज, पूछा- दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये कहां गए?

Atishi Marlena, Atishi, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 15:12 IST

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने महिलाओं से किए गए वादों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि जनवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये भेजे जाएंगे। इसे उन्होंने “मोदी की गारंटी” बताया था। आतिशी ने आरोप लगाया कि अब 8 मार्च 2026 भी बीत चुका है, लेकिन महिलाओं के खातों में एक भी पैसा नहीं पहुंचा।

उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा है और भाजपा ने झूठे वादों के जरिए वोट हासिल किए। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अन्य राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में जाकर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे कर रही हैं, जबकि दिल्ली की महिलाओं को अब तक कोई लाभ नहीं मिला।

आतिशी ने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली की महिलाओं को उनका वादा किया गया पैसा कब मिलेगा। इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं में कटौती का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेती थीं, लेकिन अब उन्हें ‘पिंक कार्ड’ के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार ने 100 से 150 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हैं, जिससे महिलाओं और आम लोगों को मुफ्त इलाज और दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, आप के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के मुद्दे पर भी आतिशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना को गैर-कानूनी और असंवैधानिक बताया।

उनके अनुसार, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इस तरह का विलय संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दलबदल विरोधी कानून के तहत इस प्रकार का कदम गलत है। आतिशी ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि अत्याचार ज्यादा समय तक नहीं टिकते और उनका अंत निश्चित होता है।

 

Tags: Atishi Marlena , Atishi , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD