Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : डीसी के खिलाफ सिर्फ 6.3 ओवरों में जीत, आरसीबी के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Josh Hazlewood, Bhuvneshwar Kumar, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Delhi Capitals, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 14:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मैच को 9 विकेट से जीता। महज 76 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 6.3 ओवरों में जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते मुकाबला जीतने के मामले में 'नंबर-2' टीम बन गई है।

आरसीबी ने यह मैच 81 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया। इस मामले में मुंबई इंडियंस (एमआई) शीर्ष पर है, जिसने साल 2008 में कोलकाता नाइट राडइर्स (केकेआर) के विरुद्ध 68 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 87 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया था। इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में महज 75 रन पर सिमट गई।

यह डीसी का आईपीएल में तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा। यह टीम साल 2017 में एमआई के खिलाफ महज 66 रन पर ढेर हो चुकी है। साल 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने डीसी को महज 67 रन पर समेट दिया था। यह आरसीबी के खिलाफ किसी विपक्षी टीम का तीसरा न्यूनतम ऑलआउट स्कोर था। साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम आरसीबी के विरुद्ध महज 58 रन पर सिमट गई थी।

साल 2023 में आरआर सिर्फ 59 रन पर ढेर हुई थी। इस मुकाबले के साथ आरसीबी किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक आईपीएल मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने डीसी के विरुद्ध 21वां आईपीएल मैच जीता है। इस मामले में उसने चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी (21 जीत), केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (21 जीत), एमआई बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (21 जीत), एमआई बनाम डीसी (21 जीत) और चेन्नई सुपर किंग्स बनाम केकेआर (21 जीत) की बराबरी कर ली है।

इस लिस्ट में एमआई शीर्ष पर है, जिसने केकेआर के विरुद्ध 25 मैच जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी महज 8 रन तक अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अभिषेक पोरेल (30) और डेविड मिलर (19) ने जैसे-तैसे टीम को 75 रन तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। देवदत्त पड्डिकल 13 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली ने 15 गेंदों में 23 रन की नाबाद पारी खेली।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Josh Hazlewood , Bhuvneshwar Kumar , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Delhi Capitals , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD