Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना एमएलसी के रूप में शपथ ली

A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Telangana, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, Mohammad Azharuddin
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हैदराबाद , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 15:04 IST

तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रोफेसर एम. कोडंडाराम रेड्डी ने सोमवार को राज्य की विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें परिषद के सभापति जी. सुखेन्द्र रेड्डी ने विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को अजहरुद्दीन और कोडंडाराम रेड्डी को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया था। हालांकि, सरकार की अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति इस मामले से जुड़ी सभी लंबित अपीलों के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगी। अधिसूचना में बताया गया कि दोनों को डी. राजेश्वर राव और फारूक हुसैन की जगह नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल 27 मई 2023 को खत्म हो गया था।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रहे अजहरुद्दीन का एमएलसी बनना सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के लिए राहत माना जा रहा है। उन्होंने 31 अक्टूबर 2025 को मंत्री पद की शपथ ली थी और मंत्री बने रहने के लिए उनके लिए 30 अप्रैल तक विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी था। इन नामांकनों के साथ लंबे समय से चल रही अनिश्चितता खत्म हो गई है।

तेलंगाना कैबिनेट ने 30 अगस्त 2025 को राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद (एमएलसी) में नामांकन के लिए अजहरुद्दीन और कोदंडाराम के नामों की सिफारिश की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण राज्यपाल ने इन नामांकनों को मंजूरी नहीं दी थी। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 19 अप्रैल को राज्यपाल से मुलाकात कर उनसे लंबित नामांकनों को मंजूरी देने का अनुरोध किया था।

पिछले महीने मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी का हवाला दिया था, जिसमें कहा गया था कि इस मामले में अदालत को कोई आपत्ति नहीं है और राज्य सरकार राज्यपाल से मंजूरी के लिए आगे बढ़ सकती है।

 

Tags: A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Telangana , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , Mohammad Azharuddin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD