Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

रणबीर गंगवा ने गांव धांसू में गौशालाओं को 84 लाख 41 हज़ार रुपये से अधिक की राशि के चेक वितरित किए

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 10:51 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आज हिसार के गांव धांसू में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गौशालाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने धांसू गोशाला में लगभग 17 लाख रुपये की लागत के शेड का लोकार्पण भी किया।कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

सरकार की गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन नीति के तहत गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी  में आज गौशालाओं को 84 लाख 41 हज़ार 560 रुपये की राशि दी गई है।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने गौशालाओं के बजट को बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये वार्षिक कर दिया है। वर्ष 2014 से पूर्व यह बजट मात्र 40 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा कि गौधन भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। गौशालाओं के माध्यम से न केवल गौवंश की रक्षा हो रही है, बल्कि जैविक और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है।उन्होंने बताया कि गोबर और गौमूत्र से तैयार होने वाले जैविक खाद और कीटनाशक प्राकृतिक खेती के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है और किसानों की लागत में कमी आती है।

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत की ओर से रखी गई मांगो को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, पार्षद ओपी मालिया, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू व  आसपास की गौशालाओं के प्रतिनिधि व गोभक्त उपस्थित रहे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD