Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पीबीकेएस ने चेज किया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, डीसी के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Prabhsimran Singh, Shreyas Iyer, Punjab Kings, Delhi Capitals, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 26, 2026, 16:28 IST

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया।

इससे पहले, आईपीएल में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम ही था। साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए टीम ने 262 रनों के लक्ष्य को सफलापूर्वक हासिल किया था। पीबीकेएस को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 126 रनों की साझेदारी निभाई।

पावरप्ले में दोनों ने मिलकर 116 रन जोड़े। प्रियांश ने 17 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 76 रनों की लाजवाब पारी खेली। प्रभसिमरन ने अपना अर्धशतक 18 गेंदों में पूरा किया और इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। कूपर कोनोली ने 10 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया।

वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 36 गेंदों में 197 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 71 रन बनाए। अय्यर ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए, और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। नेहल वढेरा ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं, शशांक सिंह 10 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 264 रन लगाए थे, जो आईपीएल में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। डीसी की तरफ से केएल राहुल ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 152 रन बनाए। राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं, नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेली।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Prabhsimran Singh , Shreyas Iyer , Punjab Kings , Delhi Capitals , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD