Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डीसी बनाम पीबीकेएस : केएल राहुल ने ऐतिहासिक पारी से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

KL Rahul, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Delhi Capitals, Punjab Kings, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 18:30 IST

आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल के बल्ले से ऐतिहासिक पारी निकली। राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 152 रनों की नाबाद पारी खेली।

राहुल टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने तिलक वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2024 में 151 रनों की शानदार पारी खेली थी। राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए। राहुल मेंस टी20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले महज दूसरे बल्लेबाज भी बने हैं।

राहुल आईपीएल में भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 88 गेंदों में 141 रनों की दमदार पारी खेली थी। राहुल आईपीएल में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

केएल राहुल ने ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पंत ने साल 2018 में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। राहुल आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना (5,528) को पीछे छोड़ दिया है। राहुल के आईपीएल में अब कुल रन 5,579 हो गए हैं। 

राहुल आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी में कुल 25 बाउंड्री (16 चौके और 9 छक्के) लगाई। राहुल ने नीतीश राणा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी निभाई, जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई है।

इसके साथ ही यह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। राहुल-नीतीश ने डेविड वॉर्नर और नमन ओझा की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में 189 रनों की अटूट साझेदारी की थी। राहुल ने आईपीएल में यह छठा शतक लगाया। वह इस लीग में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

राहुल के साथ-साथ क्रिस गेल ने भी 6 शतक लगाए हैं। राहुल ने इस मामले में संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। संजू के नाम आईपीएल में 5 शतक दर्ज हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। राहुल के अलावा डीसी की ओर से शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने भी 2-2 शतक लगाए हैं।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Delhi Capitals , Punjab Kings , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD