Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु 351 आईटीआई विद्यार्थियों को टूल किट वितरित : डॉ. बलजीत कौर

डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम; लैपटॉप और सिलाई मशीनें वितरित, वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन, ऋण वितरण समारोह की घोषणा

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 10:59 IST

अनुसूचित जातियों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के 351 आईटीआई विद्यार्थियों को टूल किट वितरित की गई हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और अनुसूचित जातियों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के योग्य बनाना है।उन्होंने बताया कि मलोट में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये टूल किट वितरित की गईं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की सोच पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने न केवल अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा की, बल्कि महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलें।

उन्होंने बताया कि ये टूल किट श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के 9 आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित 351 विद्यार्थियों को वितरित की गई हैं। इलेक्ट्रिशियन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग और प्लंबर ट्रेड से संबंधित ये टूल किट श्री मुक्तसर साहिब के 82, बठिंडा के 64, फरीदकोट के 67, फाजिल्का के 87 और फिरोजपुर के 51 विद्यार्थियों को दी गई हैं, ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्राओं को लैपटॉप और जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण वितरण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट में नए बने वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने कहा कि शहरों और गांवों को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए खेल मैदान और मिनी पार्क बनाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी और वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में भी खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मलोट में बनाया गया यह वॉलीबॉल ग्राउंड कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने निजी फंड से 10 लाख रुपये की लागत से पंचायत राज विभाग के माध्यम से तैयार कराया गया है।इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा श्री जशन बराड़ चेयरमैन, मार्केट कमेटी मलोट, जगमोहन सिंह मान, गुरमीत सिंह बराड़, जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक अधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD