Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

मोहाली प्रशासन द्वारा जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन

हवाई हमले की चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट और राहत/बचाव कार्य सफलतापूर्वक किए गए

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 10:54 IST

मोहाली प्रशासन द्वारा शुक्रवार रात जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स (डी.ए.सी), सेक्टर 76, मोहाली में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल की अगुवाई में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह मॉक ड्रिल रात 8:00 बजे उच्च-निम्न ध्वनि वाले सायरन के साथ शुरू की गई, जिसके माध्यम से हवाई हमले की चेतावनी का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में पूर्ण रूप से ब्लैकआउट किया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जन-जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों का अभ्यास किया जा सके।

ब्लैकआउट के बाद बिजली बहाल कर संभावित नुकसान का आकलन किया गया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, जो स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही थीं, ने बताया कि ड्रिल के दौरान कॉम्प्लेक्स में आग लगने तथा कुछ लोगों के अंदर फंसे होने का दृश्य भी तैयार किया गया था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव टीमों द्वारा फंसे हुए व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

ड्रिल के दौरान निकासी (इवैकुएशन), अग्निशमन, चिकित्सा सहायता तथा घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने जैसी आपातकालीन सेवाओं का सफल प्रदर्शन किया गया।ड्रिल समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि यह मॉक ड्रिल सफल रही और इससे आपातकालीन परिस्थितियों में तैयारी एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने में मदद मिली है।उन्होंने बताया कि एन.एस.एस. वालंटियरज़, पुलिस कर्मियों तथा सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने ड्रिल में भाग लिया और आपातकालीन स्थितियों में अपनी तत्परता और समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बाद में डिप्टी कमिश्नर ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और अन्य प्रतिभागियों से बातचीत कर उनकी सराहना की तथा इस अभ्यास में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ड्रिल/अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने और वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में सुचारू एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD