Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

सरप्लस के दावे, हकीकत में बिजली के लिए तरस रहा पंजाब : परगट सिंह

आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को आर्थिक संकट के बाद बिजली सकंट में धकेला

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 12:19 IST

पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब में सरप्लस के दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य को बिजली संकट में धकेल दिया है। खुद मुख्यमंत्री विदेशी दौरे करने में व्यस्त हैं, उनके मंत्रियों का ध्यान ऐश परस्ती करने और सरकारी जमीनें बेचने पर लगा है। 

यही कारण है कि पंजाब में बिजली की मांग और सप्लाई में करीब 1500 मेगावाट का अंतर पैदा हो चुका है। जिससे बढ़ती गर्मी के साथ बिजली कट और ज्यादा बढ़ेंगे। किसानों का भी बिजली सप्लाई न के बराबर है। परगट सिंह का कहना है कि पंजाब में बिजली के हालात इतने ज्यादा बिगड़ने लगे हैं कि अप्रैल 2026 के तीसरे हफ्ते में भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट के बीच पंजाब के शहरों और गांवों में 8 से 10 घंटे के अनियोजित पावर कट लगाने शुरू कर दिए हैं। 

लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर हो चुकी है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में रात के समय भी लंबे कट झेलने पड़ सकते हैं। पंजाब बिजली निगम बिजली की कमी को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है। 

उन्होंने कहा कि बीते एक सप्ताह से पंजाब में बिजली की मांग 6500 मेगावाट से एक दम 10,000 मेगावॉट के पार हो चुकी है। इस समय कृषि सेक्टर को कोई बिजली नहीं दी जा रही है, बावजूद इसके पावरकॉम पंजाब में बिजली की मांग को पूरा नहीं कर पा रहा है। 

अपनी किसी बड़ी गलती को छिपाने के लिए जानबूझकर ब्यूटीफिकेशन के नाम पर अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं। हेल्प लाइन नंबरों के जरिए भी उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। परगट सिंह ने कहा कि पावरकॉम के कुछ सीनियर अधिकारियों का खुद कहना है कि 28 अप्रैल 2026 से पहले बिजली की मांग अनुसार आपूर्ति करना संभव नहीं है।

क्योंकि पंजाब में धान की रोपाई शुरू होते ही बिजली की सप्लाई खेतीबाड़ी के लिए देनी शुरू की जाएगी, तो उस दौरान मांग और आपूर्ति में बढ़ने वाले अंतर को पावरकॉम किसी कीमत पर पूरा नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि यह तय है कि इस साल गर्मी में लोगों को बिजली के बिना बेहाल होना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि पंजाब में अब बिजली कट नहीं लगेंगे, बिजली सरप्लस हो चुकी है। लेकिन उनके दावे खोखले साबित हुए। सरकार पावरकॉम का घाटा पूरा नहीं कर पा रही है। यहां तक सरकार ने पंजाब में कोयले की अपनी माइन खरीदने का खूब प्रचार किया था। 

अब न तो माइन दिखाई दे रही है और न ही कोयला। सच यह है कि इस भीषण गर्मी में सरकार लोगों को बिजली कटों से निजात दिलाने में बुरी तरह असफल साबित हो रही है।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD