Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

उधमपुर दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे मनोज सिन्हा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Ramesh Kumar, Jammu, DDC Jammu, Divisional Commissioner Jammu, GMC Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 12:10 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और 20 अप्रैल को रामनगर, उधमपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों की टीम ने उपराज्यपाल को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और अपनाई जा रही विशेष उपचार प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।

अस्पताल अधिकारियों ने उपराज्यपाल को बताया कि हंस राज और लखविंदर सिंह वरिष्ठ स्वास्थ्य पेशेवरों की निरंतर निगरानी में हैं और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है। उपराज्यपाल ने अस्पताल प्रशासन को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इससे पहले घटना के दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि उधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि 20 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक भीषण बस हादसा हुआ था। इस हादसे में 21 लोगों को मौत हो गई थी, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

यह हादसा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में उस वक्त हुआ जब बस रामनगर से उधमपुर शहर की ओर आ रही थी। इस हादसे को लेकर एडीसी उधमपुर, प्रेम सिंह, ने बताया था कि यह बहुत दुखद खबर है कि उधमपुर के रामनगर इलाके में, कागोट मोड़ नामक स्थान पर, रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

इस घटना में, अब तक लगभग कई लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई। वहीं, सेना के सूबेदार ने बताया कि हम एक्सरसाइज के लिए नीचे से ऊपर जा रहे थे। हमने बस को गिरा हुआ देखा तो हमारी टीम तत्काल लोगों के बचाव में जुट गई। कई डेड बॉडी को हमने ऊपर पहुंचाया, जबकि पांच से छह लोगों को जिंदा बचाया।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Ramesh Kumar , Jammu , DDC Jammu , Divisional Commissioner Jammu , GMC Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD