Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'राजा शिवाजी' के बीच महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने रितेश-जेनेलिया को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Riteish Deshmukh, Raja Shivaji, Bollywood, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 15:55 IST

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इतना प्रॉमिसिंग है कि हिंदी सिनेमा से जुड़े बड़े लोग फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा लागू किए गए 'रोड सेफ्टी कैंपेन' की पब्लिक अवेयरनेस इनिशिएटिव को मज़बूत करने के लिए मशहूर एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को अगले पांच सालों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कॉन्ट्रैक्ट ट्रांसफर सेरेमनी को बुधवार को मंत्रालय में आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और एसटी कॉर्पोरेशन के चेयरमैन प्रताप सरनाईक और मंत्रिमंडल सचिव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मीटिंग के बाद आयोजित किया गया। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और एसटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा लागू किए गए 'रोड सेफ्टी कैंपेन' का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच रस्ता सुरक्षा और यात्री जागरूकता अभियानों को तेजी से पहुंचाना है।

माना जा रहा है कि दोनों कलाकार सड़क सुरक्षा, यात्रियों की जागरूकता और सामाजिक संदेशों को फैलाने में अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अभिनेता रितेश देशमुख ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे एसटी स्टेट ट्रांसपोर्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इन बसों से मेरे पिता बहुत सफर करते थे, उन्होंने अपने सफर के बारे में हमें बताया था।

मैंने भी उनके साथ बहुत बार सफर किया है। इस विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनना हम दोनों के लिए बहुत बड़ी बात है।" इसके अलावा, अभिनेता की 'राजा शिवाजी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख दोनों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण तीनों ही कपल ने मिलकर किया है।

फिल्म में कई बड़े किरदार दिखने वाले हैं, जिसमें संजय दत्त और विद्या बालन अहम किरदार में नजर आएंगे। खास बात इसी फिल्म के जरिए रितेश देशमुख ने अपने छोटे बेटे का बॉलीवुड डेब्यू कराया है, जिसने फिल्म में शिवाजी महाराज के बचपन का रोल प्ले किया है। इसी के साथ कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो रखा गया है।

हालांकि इसके लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो अभिषेक बच्चन और सलमान खान लंबे समय बाद एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। अभिनेता फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले का किरदार निभा रहे हैं।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Riteish Deshmukh , Raja Shivaji , Bollywood , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD