Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मणिपुर में विरोध-प्रदर्शन और बंद के बीच बोले युमनाम खेमचंद सिंह, 'संवाद से सुलझ सकते हैं सभी मुद्दे'

Yumnam Khemchand Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Manipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 13:13 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य में जारी विरोध-प्रदर्शनों और बंद के बीच कहा कि सभी मुद्दों का समाधान संबंधित पक्षों के बीच संवाद के जरिए संभव है। थौबल जिले के वांगजिंग-तेंथा में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया प्रशासनिक ब्लॉक जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने और लोगों तक सेवाएं बेहतर ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने पहाड़ी जिलों का दौरा किया, जहां उन्हें किसी तरह का विरोध नहीं झेलना पड़ा, लेकिन थौबल जिले में उनके दौरे के खिलाफ प्रदर्शन पर उन्होंने आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा, “विभिन्न मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।

जब सभी पक्ष साथ बैठते हैं, तभी सार्थक समाधान निकलता है।” 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में हुई घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद दुखद है, जिसमें दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई थी और उनकी मां घायल हुई थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पीड़ितों के संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के साथ दो दौर की बातचीत की है, जिसमें राज्य के गृह मंत्री के. गोविंदास सिंह भी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की मांगों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर पीड़ितों के माता-पिता को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव भी सरकार के विचाराधीन है, हालांकि यह किसी तरह की सौदेबाजी नहीं बल्कि सहायता का प्रयास है। पांच दिन के बंद को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की “अनावश्यक और निरर्थक गतिविधियां” आम लोगों में भ्रम पैदा करती हैं और सामान्य जनजीवन को बाधित करती हैं।

उन्होंने वांगजिंग में 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क के जल्द निर्माण का भी आश्वासन दिया। इंफाल घाटी के 5-6 जिलों में यह बंद ‘मेइरा पैबीस’ (महिला समूह) और विभिन्न सिविल सोसायटी संगठनों द्वारा बुलाया गया है। यह विरोध 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले में दो बच्चों की हत्या और उनकी मां के घायल होने की घटना के खिलाफ किया जा रहा है, जिसमें संदिग्ध कुकी उग्रवादियों पर आरोप है।

18 अप्रैल की मध्यरात्रि से लागू इस बंद के कारण घाटी क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जगह-जगह महिलाओं के समूह सड़कों को जाम करते और वाहनों की आवाजाही रोकते देखे गए। पुलिस के अनुसार, यात्री और व्यावसायिक वाहन सड़कों से गायब रहे, जबकि दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं, नागा बहुल इलाकों में भी लगातार दूसरे दिन जनजीवन प्रभावित रहा।

यूनाइटेड नागा काउंसिल द्वारा बुलाया गया तीन दिवसीय बंद 20 अप्रैल की मध्यरात्रि से शुरू हुआ, जो 23 अप्रैल तक जारी रहेगा। यह बंद 18 अप्रैल को नेशनल हाईवे-2 पर टीएम-कासोम गांव के पास दो नागा नागरिकों, चिनाओशांग शोकवुंगनाओ (45) और यारुइंगम वाशुम (42) की हत्या के विरोध में बुलाया गया है। दोनों उखरुल जिले के निवासी थे और आरोप है कि इम्फाल से लौटते समय संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने उनकी हत्या कर दी।

 

Tags: Yumnam Khemchand Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Manipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD