Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

कोमल मित्तल द्वारा टिवाना और लालड़ू मंडियों का दौरा, गेहूं की खरीद कार्यों का लिया जायजा

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लालड़ू/डेराबस्सी , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 11:05 IST

डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल द्वारा आज टिवाना और लालड़ू अनाज मंडियों का दौरा कर जिले में चल रहे गेहूं खरीद कार्यों का जायजा लिया गया। दौरे के दौरान उन्होंने मंडियों में की गई तैयारियों, खरीद, लिफ्टिंग तथा भंडारण प्रबंधों की समीक्षा की और किसानों, आढ़तियों तथा अधिकारियों से बातचीत कर प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

गेहूं की खरीद की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला एस.ए.एस. नगर में खरीद कार्य सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि आज की आमद *11,873* मीट्रिक टन रही है, जिससे कुल आमद *1,04,723* मीट्रिक टन तक पहुंच गई है।

उन्होंने आगे बताया कि आज *12,052* मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जबकि कुल खरीद *1,03,183* मीट्रिक टन हो चुकी है। लिफ्टिंग के संबंध में उन्होंने कहा कि आज *6085* मीट्रिक टन गेहूं की उठान की गई है और कुल उठान *30,241* मीट्रिक टन तक पहुंच चुकी है।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदे गए गेहूं की समय पर उठान सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने मंडियों में पेयजल, स्वच्छता और बैठने की व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए और किसानों को भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को सुविधाजनक और निर्बाध खरीद सीजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की और खरीद प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD