Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर के संपर्क में थे, जो ड्रोन के जरिए भेज रहा था खेप : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 09:45 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आरोपियों को 7.050 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करके सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले दो कार्टेलों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक सिंह उर्फ दीपू (22) निवासी हरकृष्ण नगर छेहरटा, अमृतसर; प्रिंस सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गांव कोहाला, अमृतसर; रजिंदर सिंह उर्फ घुद्दू (23), रणदीप सिंह उर्फ दिल (19) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (21) के रूप में हुई है, जो तीनों गांव सैंसरा कलां, अमृतसर के निवासी हैं। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिस पर वे नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो ड्रोन के माध्यम से खेप भेजकर अपने स्थानीय हैंडलरों के जरिए पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई कर रहा था। डीजीपी ने कहा कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दीपक सिंह उर्फ दीपू को 1.3 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को और 2.6 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता मिली, जिससे कुल बरामदगी 4.04 किलो हेरोइन हो गई।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आधारित हैंडलर के बारे में आगे की जांच के दौरान पुलिस टीमों ने तीन अन्य आरोपियों रजिंदर उर्फ घुद्दू, रणदीप उर्फ दिल और गुरप्रीत उर्फ गोपी को 1.01 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा दिए गए और खुलासे के आधार पर उनके चौथे साथी प्रिंस सिंह उर्फ प्रिंस को भी 2 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ दीपू पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत खन्ना थाने में आपराधिक केस दर्ज है। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 77 दिनांक 08-04-2026 और थाना छावनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 61 दिनांक 17-04-2026 दर्ज किए गए हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD