Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

'चांद मेरा दिल' का गाना 'ऐतबार' रिलीज, फैंस कर रहे सॉन्ग को पसंद

Ananya Panday, Chand Mera Dil, Aitbaar, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 16:37 IST

मशहूर निर्देशक करण जौहर हिंदी सिनेमा में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। उनकी फिल्में हमेशा प्यार, इमोशन्स और खूबसूरत कहानियों के लिए जानी जाती हैं। अब वे अपनी आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के साथ फिर से दर्शकों के दिल को छूने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का रोमांटिक टाइटल ट्रैक रिलीज किया था, जिसे फैंस की तरफ से काफी प्यार मिला था।

इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने फिल्म का नया गाना 'ऐतबार' रिलीज कर दिया। यह एक सैड सॉन्ग है, जो गलतफहमी के कारण अलग होने के दर्द को बहुत अच्छे तरीके से दिखाता है। गाने की लिरिक्स और मेलोडी काफी प्यारे हैं। गाने में प्यार की खुशी और फिर उसकी टूटने की पीड़ा को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया है कि सुनने वाले भावुक हो रहे हैं।

मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "आज तो इश्क दा नाम बदलकर रख दे यार तबाइयांवे। सॉन्ग ऐतबार रिलीज हो गया है।" इस गाने के बोल फहीम अब्दुल्ला ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं और सचिन-जिगर ने संगीत तैयार किया है।

यह फिल्म कॉलेज के दिनों के हल्के-फुल्के रोमांस से शुरू होती है और धीरे-धीरे एक गहरी तथा दुखभरी प्रेम कहानी में बदल जाती है। फिल्म में संगीत और भावनाओं की गहराई बहुत ज्यादा है। करण जौहर की फिल्मों में संगीत हमेशा खास रहा है। 'ऐतबार' गाना भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। गाने को सुनकर लगता है कि प्यार में अलगाव का दर्द कितना गहरा होता है।

फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी एक लड़के और लड़की की मुलाकात से शुरू होती है। बाद में कुछ गलतफहमियां और परिस्थितियां दोनों को अलग कर देती हैं। यह ट्रैजिक लव स्टोरी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि इसका निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। 'चांद मेरा दिल' 22 मई सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Tags: Ananya Panday , Chand Mera Dil , Aitbaar , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD