Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

बंगाल की कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए बदलनी होगी सरकार : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बारानगर , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 16:37 IST

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बारानगर से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल का माहौल भाजपा के पक्ष में है और बंगाल की कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार बदलनी होगी। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बंगाल में चुनाव निष्पक्ष तरीके से होने चाहिए. क्योंकि ममता बनर्जी के पैरों तले से जमीन खिसक गई है।

उन्होंने लोगों के लिए काम नहीं किया है और उन्हें धोखा दिया है, इसलिए लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। हार के डर से ममता बनर्जी घबरा गई हैं और संवैधानिक संस्थाओं को गालियां दे रही हैं। बंगाल में कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं है, इसे ठीक करना होगा और सरकार बदलनी होगी। विपक्षी दलों द्वारा महिलाओं के आरक्षण का विरोध किए जाने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि वे खुद एक महिला हैं, लेकिन वे नहीं चाहती हैं कि आधी आबादी को हक मिले। भाजपा महिलाओं को आरक्षण दिलाकर रहेगी।

उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया कि बारानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में बारानगर में शोभा यात्रा के दौरान लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखकर मैं बहुत अभिभूत हूं। सड़कों पर जो गर्मजोशी और पक्का इरादा दिखाई दे रहा है, वह बदलाव की बढ़ती चाहत को दिखाता है। एक ऐसा बदलाव जो गरिमा, सुरक्षा और जवाबदेह शासन पर आधारित है।

टीएमसी द्वारा भाजपा के इरादों को गलत तरीके से पेश करने की बार-बार की कोशिशों के बावजूद पश्चिम बंगाल के लोग डर और फूट की राजनीति को लगातार नकार रहे हैं और ऐसे नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं जो उनकी उम्मीदों को समझता है। धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा कि ममता दीदी चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वे बंगाल की जनता को गुमराह करने में कामयाब नहीं होंगी।

इस बार बंगाल की जनता ही इस महान धरती का भविष्य तय करेगी। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षा, अवसर, पहचान के सम्मान और समावेशी विकास के माध्यम से बंगाल की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD