Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाक विभाग के वार्षिक व्यापार बैठक 2026-27 की अध्यक्षता की

वित्त वर्ष 2025-26 की प्रदर्शन समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा में डाक विभाग के राजस्व में ऐतिहासिक 16 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का उल्लेख किया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 12:15 IST

केन्द्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग ने आज नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2025-26 की अपनी वार्षिक व्यापार समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में डाक निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी और देश भर के सभी 23 डाक सर्किलों के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उपस्थित रहे।

यह बैठक वित्त वर्ष 2025-26 के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों के प्रदर्शन की समीक्षा और अगले वित्त वर्ष 2026-27 में तीव्र विकास रणनीतियां बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। श्री सिंधिया ने 15,296 करोड़ रुपये के राजस्व में वृद्धि के लिए विभाग को बधाई दी, जो वित्त वर्ष 2024-25 की 13,218 करोड़ रुपये के राजस्व अर्जन से 16 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 को मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और संरचनात्मक परिवर्तन वाला ऐतिहासिक वर्ष बताया। 17,546 करोड़ रुपये के कुल आवंटित व्यावसायिक लक्ष्य के मुकाबले, विभाग ने लक्ष्य का 88 प्रतिशत हासिल किया। केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि 8 डाक सर्किलों ने अपने लक्ष्यों का 90 प्रतिशत से अधिक हासिल किया, जबकि 14 सर्किलों ने 80-90 प्रतिशत की श्रेणी में उपलब्धि दर्ज की, जो देश भर डाक विभाग के कुशल प्रदर्शन को दर्शाता है।

वर्ष के दौरान स्थिर प्रगति की चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि पार्सल, मेल और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों को अपनी विकास क्षमता के महत्तम उपयोग के लिए अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। संगठन की रणनीतिक दिशा पर बल देते हुए संचार मंत्री ने कहा कि भारतीय डाक (इंडिया पोस्ट) का भविष्य इसके प्रमुख परिचालन तंत्र और सेवा विभागों के बेहतर प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्सल और डाक सेवा को मजबूत राजस्व स्रोत के रूप में उभारनेन की आवश्यकता है ताकि इंडिया पोस्ट को आधुनिक, एकीकृत और ग्राहक-केंद्रित सेवा संगठन में बदला जा सके। उन्होंने कहा कि हालांकि कई सर्किलों का प्रदर्शन असाधारण रहा है, फिर भी लक्षित हस्तक्षेप और कड़े उत्तरदायित्व द्वारा औसत प्रदर्शन करने वाले सर्किलों को मानक स्तर तक लाकर समग्र संगठनात्मक परिणामों में सुधार की अत्यधिक गुंजाइश है।

प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए, श्री सिंधिया ने कहा कि :

• नागरिक केंद्रित सेवाएं 70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बनकर उभरी। दिल्ली सर्कल ने 782 प्रतिशत की वृद्धि और 430 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

• पार्सल सेवा में 69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें राजस्थान सर्कल 265 प्रतिशत की वृद्धि और 101 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ अग्रणी रहा।

• डाक संचालन में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें असम सर्कल 108 प्रतिशत की वृद्धि और 125 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ सबसे आगे रहा।

• डाक जीवन बीमा (पीएलआई)/ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) में 30 प्रतिशत की वृद्धि रही, जिसमें आंध्र प्रदेश सर्कल ने 47 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और 120 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति दर्ज की।

• डाकघर बचत बैंक-पीओएसबी में 13 प्रतिशत की वृद्धि रही, जिसमें बिहार सर्कल ने 27 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और 106 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की।

समग्र प्रदर्शन में, राजस्थान सर्कल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सर्कल के रूप में उभरा, जिसने अपने कुल राजस्व लक्ष्य का 102 प्रतिशत हासिल किया और पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत  की वृद्धि दर्ज करते हुए दूसरे सर्किलों के लिए उदाहरण कायम किया। केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शन सभी डाक कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और विभागों के विकसित होते परिचालन दृष्टिकोण को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डाक विभाग भविष्योन्मुखी, परंपरा-प्रेरित, मूल्य-केंद्रित और सेवा-उन्मुख संगठन के रूप में विकसित हो रहा है, जो देश भर के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने को प्रतिबद्ध है। श्री सिंधिया ने प्रमुख रणनीतिक दिशा-निर्देशों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए, लागत नियंत्रण और व्यय अनुपात की गहन निगरानी रखने के साथ संतुलित प्रदर्शन पर जोर दिया।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले सर्किलों की सराहना करते हुए, उन्होंने औसत प्रदर्शन वाले क्षेत्रों को सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सर्किलों को राजस्व वृद्धि और लागत दक्षता दोनों में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया, जो परिभाषित दायित्व और रणनीतिक योजना द्वारा समर्थित हों। केंद्रीय संचार मंत्री ने पार्सल संचालन, मानव संसाधन, वित्त और व्यवसाय विकास जैसे चार कार्यात्मक विभागों द्वारा सर्किल स्तर पर संगठनात्मक संरचना सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

उन्होंने डाक मुख्यालय से सर्किलों तक वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती द्वारा बेहतर निगरानी, ​​नेतृत्व-आधारित व्यवसाय अधिग्रहण के साथ बिक्री-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने और संरचित ग्राहक जीवनचक्र रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने विकास में गति प्रदान करने के लिए डाक और पार्सल संचालन के एकीकरण और चुनिंदा सर्किलों और उच्च क्षमता वाले राज्यों की केंद्रित निगरानी की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

संचार मंत्री ने भविष्य की योजना में सभी सर्किलों को निर्देश दिया कि वे उच्च विकास दर वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से नागरिक केंद्रित सेवाओं को, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सर्किलों की सर्वोत्तम कार्यप्रणाली का अनुकरण कर विस्तारित करें। उन्होंने व्यापक बाजार संपर्क द्वारा पार्सल और डाक व्यवसाय को गति देने, बीमा और बचत योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए लक्षित उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री सिंधिया ने आगामी वर्ष में विभाग की उच्च वृद्धि हासिल करने की क्षमता पर भरोसा व्यक्त किया। उन्होंने उच्च वृद्धि वाले क्षेत्रों पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने, साथ ही पार्सल, डाक और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन की बात फिर दोहरायी जिससे समग्र व्यावसायिक परिणाम बेहतर होंगे।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD