Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चुनावी रैली के बाद जनता के बीच पहुंचे नरेंद्र मोदी, झालमुड़ी का लिया आनंद

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, West Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झाड़ग्राम , 19 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 13:06 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी का आनंद लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि चार रैलियों के बीच उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि रविवार के व्यस्त दिन, पूरे पश्चिम बंगाल में चार रैलियों के बीच झाड़ग्राम में उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।

तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी झालमुड़ी खाते और लोगों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों के बीच झालमुड़ी बांटते हुए और खुद भी खाते हुए नजर आए। पीएम मोदी को अपने बीच पाकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से रैली स्थल तक लोगों की इतनी भीड़ थी कि उन्हें गाड़ी से बाहर निकलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने और बंगाल की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए है। आज बंगाल पर अपनी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है। पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों के मजहब, भाषा और तौर-तरीकों की रक्षा करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को घर बनाना हो तो उसे टीएमसी के सिंडिकेट पर निर्भर रहना पड़ता है। टीएमसी के सांसदों और विधायकों को लोगों की समस्याओं की जरा भी परवाह नहीं है। वे तो अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं। बंगाल में आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर टीएमसी के गुंडों ने कब्जा कर लिया है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD