Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युमनाम खेमचंद सिंह ने उखरुल में हुई हमले की निंदा की, कहा- एनआईए को सौंपी जाएगी जांच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 19, 2026, 15:07 IST

मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में दो निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद राज्य सरकार ने कड़ी निंदा की है। यह हमला शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उस वक्त हुआ, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने इंफाल-उखरुल सड़क पर टीएम कासोम गांव के पास गुजर रही पांच गाड़ियों पर हमला कर दिया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इस घटना को कायरतापूर्ण और घृणित करार देते हुए कहा कि यह हमला राज्य में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द पर सीधा प्रहार है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दोष, निहत्थे नागरिकों के खिलाफ इस तरह की हिंसा किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में लितान पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच के लिए इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा जाएगा। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया, ताकि हमले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के कठघरे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह और राज्य के गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। गृह मंत्री ने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करें, ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके।

वहीं, मुख्यमंत्री ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर सरकार अपने नागरिकों की जान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और ऐसी बर्बर घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और माहौल खराब करने के इरादे से की जाने वाली उकसावे वाली हरकतों का शिकार न बनने की अपील की।

 

Tags: Yumnam Khemchand Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Manipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD