Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देना प्राथमिकता है : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 15:29 IST

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद का बजट सत्र आज आधिकारिक रूप से संपन्न हो गया। 28 जनवरी से शुरू हुआ यह सत्र 18 अप्रैल तक चला और इसे हाल के वर्षों के सबसे ऐतिहासिक और प्रोडक्टिव सत्रों में गिना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई, जिस पर दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके बाद केंद्र सरकार ने यूनियन बजट पेश किया, जिसे विस्तृत चर्चा के बाद सफलतापूर्वक पारित कर दिया गया। साथ ही, फाइनेंस बिल भी संसद से पास हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्र के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर दोनों सदनों में महत्वपूर्ण बयान दिया। वहीं, संसद का कामकाज पूरा करने के लिए बजट सत्र को तीन दिनों के लिए बढ़ाया भी गया।

उन्होंने कहा कि अगर देश के मौजूदा हालात की बात करें, तो सरकार का दावा है कि लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। नॉर्थ ईस्ट में भी, मणिपुर को छोड़कर अधिकांश इलाकों में शांति बहाल की गई है, जो देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कुल मिलाकर, यह बजट सत्र कई अहम फैसलों और राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मैं एक बात कहना चाहता हूं कि राजनीति से प्रेरित होकर और महिलाओं को अधिकार न देने की मानसिकता के कारण कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस संवैधानिक संशोधन को दो-तिहाई बहुमत से पारित नहीं होने दिया। इस बात से हम सभी बेहद दुखी हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दुख सिर्फ सरकार या किसी पार्टी का नहीं है, बल्कि देश की महिलाओं का नुकसान हुआ है।

महिलाओं को देश के संचालन और निर्णय प्रक्रिया में पूर्ण भागीदारी देने के लिए, लोकसभा और विधानसभाओं में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने का जो महत्वपूर्ण कदम था, वह पारित नहीं हो सका इससे हम सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि हम इसे सरकार या अपनी पार्टी की विफलता नहीं मानते, बल्कि इसे देश के लिए एक बड़ा आघात मानते हैं, जो कांग्रेस पार्टी और कुछ अन्य दलों ने पहुंचाया है।

आने वाले समय में उन्हें महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी पर महिला विरोधी होने का जो दाग लगा है, वह आसानी से मिटने वाला नहीं है। महिलाओं को अधिकार न देकर इसका जश्न मनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। क्या आपने दुनिया में कहीं देखा है कि महिलाओं को उनका अधिकार न देकर कोई इसे अपनी जीत बताता हो?

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देना हम सबकी प्राथमिकता है और इसे लागू होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मानसिकता ने इस बिल को गिरा दिया, और फिर उस पर जश्न मनाना उनकी सोच को साफ दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अब बहानेबाजी नहीं चलेगी। सीधी और स्पष्ट बात है महिलाओं को जो अधिकार मिलना चाहिए था, उसे कांग्रेस और उसके साथियों ने रोक दिया।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD