डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिले में चल रही भलाई योजनाओं, विकास कार्यों और परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन कार्यों की लगातार समीक्षा करते रहें, ताकि योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। स्थानीय जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों और एस.डी.एम. की मौजूदगी में संबंधित विभागों के सीनियर अधिकारियों से जानकारी हासिल करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि लोगों के मुद्दों का समयबद्ध निपटारा प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गांवों में विशेष कैंप लगाकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और तेज किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 2.60 लाख कार्ड बन चुके हैं और शेष परिवारों के भी कार्ड जल्द बन जाएंगे क्योंकि इस कार्य के लिए जरूरी संख्या में टीमें तैनात की गई हैं।
उन्होंने एस.डी.एम. को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में लग रहे कैंपों की प्रक्रिया की रफ्तार को और तेज करें। जिले में शुरू होगी ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने अधिकारियों से ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि जिले में यह प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है, जिसके लिए गणनाकारों को पूरी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया मोबाइल फोनों पर विशेष ऐप के माध्यम से पूरी होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां अंतिम रूप दी जा रही हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने अधिकारियों को कहा कि बाढ़ की किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए समय पर पुख्ता प्रबंध अमल में लाए जाएं, ताकि किसी भी आपातकालीन हालत का मुकाबला किया जा सके।
उन्होंने एस.डी.एम. को संवेदनशील स्थानों का समय पर दौरा करके जरूरी प्रबंधों को अमली जामा पहनाने की ताकीद की। डिप्टी कमिश्नर ने टांडा के गांव रड़ा में गाइड बांध बनाने की प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि इस संबंध में कार्रवाई को और तेज किया जाए।
इसी तरह गांव मोतला-मेहताबपुर में ब्यास नदी के बाएं किनारे नए बांध के निर्माण के लिए अलाइनमेंट और अन्य गतिविधियों के लिए संबंधित एस.डी.एम. को कार्रवाई के निर्देश दिए। आशिका जैन ने अधिकारियों से ‘मेरा घर मेरा नाम’, ईजी रजिस्ट्रेशन, बकाया इंतकालों, फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण के अलावा माइनिंग, जल आपूर्ति, राजस्व विभाग आदि के विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की।