Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पश्चिम बंगाल में सीपीआईएम के शासन से भी बदतर स्थिति, उद्योगपति महाराष्ट्र हो रहे शिफ्ट : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 15:42 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब कोलकाता और पश्चिम बंगाल देश की आर्थिक, वाणिज्यिक और औद्योगिक राजधानी था। देश के पहले बड़े उद्योग बंगाल में ही स्थापित हुए थे।

आज भी हम देख सकते हैं कि देश के सफल उद्यमियों की शुरुआत, कहीं न कहीं, बंगाल से ही हुई थी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का शासन अब सीपीआईएम के शासन से भी बदतर स्थिति में पहुंच गया है। बंगाल की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आया है। आज हम कहते हैं कि मुंबई और महाराष्ट्र देश की वित्तीय और वाणिज्यिक राजधानी हैं।

लेकिन मुंबई से पहले, यह दर्जा कोलकाता और बंगाल के पास था। इसलिए, यह चुनाव सिर्फ किसी को सत्ता सौंपने के बारे में नहीं है। अगर बंगाल की स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो मुझे नहीं लगता कि आने वाली पीढ़ी का कोई भविष्य होगा।" देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "सितंबर 2025 में जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक 6895 उद्योग बंगाल से बाहर चले गए हैं।

बंगाल से छोड़ने वाले उद्यमी महाराष्ट्र में आकर अपना उद्योग स्थापित किए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दो उद्यमियों के साथ एमओयू किया है, जो 50 साल से पश्चिम बंगाल में व्यापार करते थे। ये लोग अब महाराष्ट्र में निवेश कर रहे हैं। करीब 1400 इंडस्ट्रीज बंगाल से महाराष्ट्र में आई हैं। इतने बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र में आना दर्शाता है कि बंगाल से अपना नाता तोड़ा है।

देश में करीब 65 प्रतिशत लोग 35 साल से कम हैं। सरकारें इतनी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार नहीं दे सकती, बल्कि उसके लिए व्यवस्था कर सकती हैं। अधिकतर रोजगार प्राइवेट सेक्टर देता है। सरकारी उपक्रमों में रोजगार का एक सीमित दायरा है।" नासिक स्थित टीसीएस के दफ्तर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें ऑफिस में धर्म के नाम पर निशाना बनाया गया।

सेक्सुअल हरासमेंट के भी आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसे अंजाम देने के लिए एक मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था। हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। टीसीएस ने यही रुख अपनाया है। हम इसकी जांच करेंगे और केंद्रीय एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD