Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

नागों की रहस्यमयी दुनिया से अगले साल उठेगा पर्दा, इस दिन रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की 'नागजिला'

Kartik Aaryan, Naagzilla, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 11:55 IST

बॉलीवुड में इन दिनों अलग और अनोखी कहानियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब सिर्फ रोमांस या एक्शन ही नहीं, बल्कि नई ताजगी से भरी कहानियां देखना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म 'नागजिला' काफी चर्चा में है, जो कॉमेडी और एडवेंचर का मजेदार मिश्रण लेकर आ रही है। खास बात यह है कि फिल्म में सांपों की रहस्यमयी दुनिया को भारतीय लोककथाओं के साथ जोड़ा गया है।

इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इसका पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। अब यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 4 अगस्त 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

पोस्टर सामने आते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 'फुकरे' जैसी फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 'नागजिला' भी उसी तरह हंसी और रोमांच से भरपूर होगी। फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं पर आधारित है, जिसमें रूप बदलने वाले नागों की दुनिया दिखाई जाएगी।

यह विषय अपने आप में काफी रोचक है और दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है। फिल्म के निर्माण में करण जौहर, महावीर जैन, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता और अन्य निर्माता शामिल हैं। कार्तिक ने फिल्म की घोषणा पिछले साल एक वीडियो के जरिए की थी, जिसमें वह एक रहस्यमयी जगह पर नजर आए, जहां चारों तरफ सांप ही सांप थे।

इस वीडियो ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''अब तक लोगों ने इंसानों की कहानियां देखी हैं, लेकिन अब नागों की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाएं। 'नागजिला' नाग लोक का पहला कांड। फन फैलाने आ रहा हूं मैं।''

 

Tags: Kartik Aaryan , Naagzilla , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD