Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

अब तक पूरे पंजाब में 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 80 हजार मीट्रिक टन की खरीद: कटारूचक्क

Lal Chand Kataruchak, AAP Punjab, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 11:52 IST

पठानकोट के विधानसभा क्षेत्र भोआ के अंतर्गत आने वाली सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने गेहूं की खरीद प्रक्रिया की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने मंडी में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों से बातचीत भी की।

इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री विकास सैनी (चेयरमैन मार्केट कमेटी पठानकोट), राज ऋषि मेहरा (जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक), नितिन ठाकुर (सदस्य जिला परिषद), भूपिंदर सिंह (सदस्य जिला परिषद), पवन कुमार (चेयरमैन ब्लॉक समिति घरोटा), संदीप कुमार (ब्लॉक प्रधान) सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कटारूचक्क ने कहा कि पूरे पंजाब में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू कर दी गई है और मंडियों में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी किसान को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि खरीद से संबंधित सभी एजेंसियों के लिए आवश्यक तंत्र तैयार किया गया है और अधिकारी लगातार मंडियों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में खराब मौसम के कारण खरीद की गति थोड़ी प्रभावित हुई थी, लेकिन अब मौसम में सुधार के साथ मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक पूरे पंजाब में 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 80 हजार मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही केंद्र से आई टीमों द्वारा फसल की जांच के लिए गेहूं के सैंपल भी लिए गए हैं।उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंजाब को 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है, जबकि राज्य ने 132 लाख मीट्रिक टन की व्यवस्था कर ली है। 

उन्होंने बताया कि मंडियों में बारदाना (बोरी व्यवस्था) पूरी तरह उपलब्ध है और सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों से किया गया वादा मंडियों में आने वाले गेहूं के एक-एक दाने की खरीद और 24 घंटे के भीतर भुगतान इस बार भी पूरी तरह निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों की तरह इस सीजन में भी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल का पूरा भुगतान समय पर किया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सुविधाओं को और मजबूत किया जाए ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान और मंडी से संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP Punjab , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD