Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

टांडा उड़मुड़ में लिंक सड़कों का नवीनीकरण कर शानदार बनाया जाएंगा- भगवंत सिंह मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Tanda, Hoshiarpur, Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा (होशियारपुर) , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 09:47 IST

पंजाब के कंढी क्षेत्र में दशकों की उपेक्षा को दूर करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टांडा उड़मुड़ में 150 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने लगभग 70 वर्षों से सुविधाओं से वंचित गांवों के लिए आधुनिक सड़क बुनियादी ढांचे, उच्च स्तरीय पुल और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक नेटवर्क की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल पिछली सरकारों के राजनीतिक भेदभाव को दूर करके निर्णायक बदलाव लाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार लंबे समय से उपेक्षित इस क्षेत्र को बेहतर बुनियादी ढांचा और सम्मान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने अकाली दल को जनता का भरोसा तोड़ने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आज की इस पहल को विकास में वृद्धि और प्रदेश की राजनीति के लिए नैतिक मूल्यांकन के रूप में चित्रित किया।

कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने एक्स हैंडल पर लिखा: "आज मैंने होशियारपुर जिले के टांडा में 150 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन संबंधी आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। हमारी सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।"

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा: "क्षेत्र की लिंक सड़कों के नवीनीकरण के लिए 141.88 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोगों को समर्पित की गई हैं। इसके साथ ही गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा साहिब जाने वाली संगत की सुविधा के लिए 2.39 करोड़ रुपये की लागत से एक 'उच्च स्तरीय पुल' बनाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 3.30 करोड़ रुपये की लागत से 6 गांवों में 'हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर' स्थापित किए जा रहे हैं और 1.35 करोड़ रुपये की लागत से गढ़दीवाला में एक 'शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र' स्थापित किया जा रहा है।"

उन्होंने अंत में लिखा, "इसके अलावा गांव तलवंडी डड्डियां में 1.54 करोड़ रुपये की लागत वाली एक जल आपूर्ति परियोजना भी शुरू की गई है। आम आदमी की सरकार रंगला पंजाब के सपने को साकार करने और हर नागरिक को मानक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "होशियारपुर के कंढी क्षेत्र में 70 साल बाद शानदार सड़कें बनाई जाएंगी।

टांडा उड़मुड़ में लिंक सड़कों का नवीनीकरण और अपग्रेड किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा होशियारपुर-दसूहा रोड को गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा से जोड़ने वाली लिंक सड़क पर उच्च-स्तरीय पुल बनाया जाएगा।"उन्होंने आगे कहा, "छह गांवों कंधाला शेखां, राजपुर, धुग्गा कलां, प्रेमपुर, गिलजियां और जहूरा में आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर विकसित किए जा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "70 वर्षों से टांडा उड़मुड़ इलाका राजनीतिक भेदभाव का शिकार रहा क्योंकि पिछली सरकारें यहां विकास कार्य करने में असफल रहीं। हमारी सरकार ने इलाके की प्रगति और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए कई शानदार पहल की हैं। इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है क्योंकि पंजाब सरकार प्रदेश के हर कोने के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब सरकार द्वारा अब तक प्रदेश भर में 990 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 576 क्लीनिक और शहरी क्षेत्रों में 414 क्लीनिक शामिल हैं।" उन्होंने कहा, "इन नए क्लीनिकों में 107 दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं और 47 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "प्रदेश के हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घरों के नजदीक उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही और 400 क्लीनिक खोले जाएंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले 75 वर्षों में किसी भी सरकार ने आम लोगों को ऐसी सुविधाएं देने की जहमत नहीं उठाई, लेकिन 'आप' सरकार द्वारा सभी लोगों के लिए ये क्लीनिक खोले गए हैं।"शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में पहला स्थान प्राप्त किया है।" उन्होंने आगे कहा, "यह सभी पंजाबियों के लिए अत्यंत गर्व और संतुष्टि की बात है कि इस सर्वेक्षण में प्रदेश ने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है।"

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों के दौरान 740 विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा और 1284 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की है। प्रदेश भर में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं और 60 पहले ही कार्यशील किए जा चुके हैं। ये स्कूल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रहे हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों की योग्यताओं और रुचियों के आधार पर शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। पहली बार 24 लाख अभिभावकों ने मेगा पीटीएम में भाग लिया है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मेडिकल और नॉन-मेडिकल सहित सभी स्ट्रीम की पेशकश की जा रही है।" उन्होंने आगे कहा, "आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी, नीट, जेईई और सीएलएटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए कोचिंग भी प्रदान की जाती है।" उन्होंने कहा, "शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक बुराइयों को समाप्त किया जा सकता है। इसलिए पंजाब सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन को बदलने के लिए शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की हैं।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "कोई भी मुफ्त सुविधा या रियायत प्रदेश में से गरीबी या अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त नहीं कर सकती, लेकिन शिक्षा ही वह कुंजी है जो लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर उन्हें गरीबी से बाहर निकाल सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "शिक्षा वह रोशनी है जो अंधेरे को दूर करके दुनिया को रोशन करती है।" उन्होंने आगे कहा, "पंजाब सरकार द्वारा इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "प्रदेश के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है और 30 लाख से अधिक लाभार्थी पहले ही स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर चुके हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस योजना के तहत 1.65 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मिल चुका है।" उन्होंने कहा, "लोगों को इन कार्डों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "प्रदेश के इतिहास में पहली बार धान के सीजन के दौरान ट्यूबवेलों को आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति दी गई है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "किसानों को अब पहली बार सिंचाई के लिए दिन के समय भी बिजली मिल रही है, जिससे उनका जीवन बदल गया है।" उन्होंने आगे कहा, "आप सरकार प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का समझदारी से उपयोग कर रही है।" मांवां धियां सत्कार योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार ने यह योजना 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए शुरू की है, जिसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "टैक्स का पैसा प्रदेश के लोगों का है और वे इसे समझदारी से लोगों की भलाई पर खर्च कर रहे हैं। करदाताओं का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस आ रहा है। भले ही 'आप' सरकार ने अपनी सभी गारंटियां पूरी कर ली हैं, लेकिन फिर भी पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे।"उन्होंने कहा, "इस मंच से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि और अन्य क्षेत्रों पर बातचीत हो रही है, जबकि अन्य पार्टियों के मंचों पर महज सत्ता हथियाने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, "ये अवसरवादी नेता हैरान हैं क्योंकि लोग उन्हें कोई समर्थन नहीं दे रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "उनका एजेंडा प्रदेश के लोगों के बजाय अपने परिवारों की भलाई तक सीमित है। वे कहते हैं कि विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए, जबकि अकाली और कांग्रेस लोगों को बांटना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पंजाब सरकार ने देश में अपनी तरह की पहली पहल में एक समर्पित सड़क सुरक्षा बल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी कीमती जानों को बचाना है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "अकाली दल श्री गुरु साहिब जी की बेअदबी के लिए दोषी है। उन्हें वोट देने का मतलब है उस बेअदबी का समर्थन करना। इन नेताओं के पाप माफ नहीं किए जा सकते और लोग उन्हें उनके बुरे कामों के लिए कभी माफ नहीं कर सकते। ये अवसरवादी नेता हैं जो अपनी सुविधा और निजी सियासी हितों के अनुसार गिरगिट की तरह अपने रंग और रुख बदलते रहते हैं।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "जो लोग बेअदबी के लिए जिम्मेदार हैं, वे श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए और पूरी जनता के सामने अपना अपराध कबूल किया। हालांकि यह उनकी राजनीतिक इच्छाओं के अनुसार नहीं था, इसलिए उन्होंने कुछ समय बाद यू-टर्न ले लिया और कहा कि कुछ लोग केंद्रीय एजेंसियों के हाथों की कठपुतली बनकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब पूरे प्रदेशवासी इन नेताओं का असली चेहरा जान गए हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी राजनीतिक चालों के माध्यम से लोगों को गुमराह किया है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "इन लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से अधिकारी बनाकर सशक्त बनाने के बजाय, अकालियों ने यह सुनिश्चित किया कि गरीबों के विद्यार्थी पढ़ाई न करें और केवल आटा दाल योजना तक ही सीमित रहें। कमजोर वर्गों की पीढ़ियां अपनी संकीर्ण सोच वाली आटा दाल योजना के माध्यम से बादलों के रहमो-करम पर थीं। इन नेताओं ने पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को शिक्षा से वंचित रखकर उन लोगों की पीठ में छुरा मारा है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हर कोई जानता है कि एक परिवार अंग्रेजों का पिठ्ठू रहा है और देश के लिए लड़ने वाले देशभक्तों के खिलाफ मिलीभगत करने वालों को अंग्रेजों ने 'सर' की उपाधि दी थी। इस परिवार ने 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल डायर को इस घिनौनी घटना के बाद रात के खाने का निमंत्रण देकर सम्मानित भी किया था। ऐसे कार्यों ने हमेशा उनकी देश-विरोधी और पंजाब-विरोधी मानसिकता और चरित्र को लोगों के सामने पूरी तरह से उजागर किया है।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "सिर्फ यही नहीं, इस परिवार ने यह भी सुनिश्चित किया कि जनरल डायर को श्री हरिमंदिर साहिब में सिरोपा और माफी भी दी जाए। इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता और बादल के पूर्वजों का संदिग्ध चरित्र इतिहास के पन्नों पर अंकित है। इस परिवार के हाथ देशभक्तों के खून से रंगे हुए हैं और देशभक्तों की पीठ में छुरा मारने में इन गद्दारों की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस में हर नेता प्रदेश का मुखिया बनने की इच्छा रखता है। उनके पास चुनावों में काम करने के लिए आम कार्यकर्ताओं की तुलना में मुख्यमंत्री के चेहरे कहीं अधिक हैं। कांग्रेस पार्टी दुविधा का शिकार है जो अपने ही आंतरिक झगड़े के कारण ढह जाएगी। यह बहुत दुख की बात है कि सत्ता के लिए झगड़े करने वाले इन नेताओं को एकजुट करने वाले उच्च कांग्रेसी नेता तो इनके नामों का सही उच्चारण भी नहीं जानते।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "आप सरकार लोगों के लिए तहे दिल से पूरी लगन से काम कर रही है और 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, बिना किसी भ्रष्टाचार के 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां, बेहतर सड़कें, टोल प्लाजा बंद करवाना, रोजाना 70 लाख रुपये की बचत और बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। जिस समय 'आप' सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस समय सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा था। आज 71 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा है और आने वाले धान के सीजन तक इसे 90 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाएगा।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "इन लोगों ने अपने निजी सियासी हितों के लिए पंजाब के हितों को नजरअंदाज किया था।" उन्होंने आगे कहा, "इन्हीं कारणों से प्रदेश के लोगों ने उन्हें कोई समर्थन नहीं दिया था।" उन्होंने कहा, "अकाली दल की तथाकथित पंजाब बचाओ यात्रा वास्तव में परिवार बचाओ यात्रा है।" उन्होंने आगे कहा, "लगातार 15 सालों तक प्रदेश को लूटने के बाद, उन्हें यह बताना चाहिए कि वे पंजाब को किससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "जिन्हें अपनी पार्टी की कमेटी बनाने के लिए पांच सदस्य भी नहीं मिल रहे, वे प्रदेश में 117 सीटें जीतने के सपने देख रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इन नेताओं ने प्रदेश में गैंगस्टरों को संरक्षण दिया था और नशा तस्करों को बचाकर युवाओं को नशे के रास्ते पर डाला।" उन्होंने कहा, "अकाली दल ऐसे सियासी नेताओं की पार्टी है जिन्हें लोगों ने बार-बार नकारा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "अकाली धर्म का भी दुरुपयोग कर सकते हैं, लेकिन लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे।" उन्होंने कहा, "वे लोगों को गुमराह करने के लिए हवाई किले बना रहे हैं, लेकिन पंजाबियों को गुमराह नहीं किया जा सकता।" उन्होंने आगे कहा, "लोग अकालियों को उनके पापों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और उन्हें फिर से सबक सिखाएंगे।" उन्होंने कहा, "उन्होंने हमेशा पंजाब और इसके लोगों की पीठ में छुरा मारा है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "परंपरागत सियासी पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वे यह हजम नहीं कर पा रही हैं कि एक आम आदमी का बेटा पंजाब पर प्रभावी ढंग से शासन कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "लोगों ने इन पार्टियों के लोग-विरोधी और पंजाब-विरोधी रुख के कारण अपना विश्वास पूरी तरह से खो दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "पिछले शासक पंजाब और पंजाबियों की तुलना में अपने परिवारों की अधिक चिंता करते थे, जिसके कारण प्रदेशवासियों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।"

अपने संबोधन में आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, "लोगों का भारी उत्साह आप और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।" उन्होंने आगे कहा, "वे पंजाब के सबसे लोकप्रिय और मेहनती मुख्यमंत्री हैं, जो लोगों के लिए दिल से काम कर रहे हैं।"इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, डॉ. रवजोत, वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Tanda , Hoshiarpur , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD