Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

बालिका आश्रम व सैनिक विश्राम गृह के लिए 2-2 करोड़ रुपये देने की घोषणा

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kinnaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किन्नौर , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 12:20 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध काम पूरा किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को दस करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी।

उन्होंने डे-बोर्डिंग स्कूल के परिसर में ही बालिका आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण के लिए भी दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे-बोर्डिंग स्कूल व खेल छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा।

इससे पूर्व, रिकांगपिओ विश्राम गृह में किन्नौर जिला पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और सैनिक विश्राम गृह के लिए निधि प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांग पर सैनिक विश्राम गृह भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ और कल्पा विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी और स्थानीय प्रशासन को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kinnaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD