Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कुलतार सिंह संधवा ने समाना मोर्चे की संगत को सौंपी ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल’ की प्रति

संगत और गुरु साहिबान की कृपा से भगवंत मान सरकार ने बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने हेतु विधानसभा में ऐतिहासिक बिल पास किया – संधवा

Kultar Singh Sandhwan, Chetan Singh Jauramajra, Kulwant Singh Bazigar, Samana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

समाना , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 17:40 IST

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पहले किए अपने वादे के अनुसार ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026’ की प्रति आज समाना में टावर मोर्चे की संगत को सौंपी। इस दौरान मोर्चे के मंच से जयकारों की गूंज के बीच पंजाब सरकार द्वारा बिल पास करने को सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम बताया गया।

स्पीकर ने कहा कि वादे पूरे करना भी गुरु की कृपा के बिना संभव नहीं होता और उन्होंने जो वादा किया था, उसी के अनुसार वह आज यह बिल की प्रति भाई गुरजीत सिंह खालसा और संगत को सौंपने आए हैं। उन्होंने अपील की कि बड़े जनहित को देखते हुए भाई गुरजीत सिंह खालसा को अब टावर से नीचे उतर आना चाहिए।

स्पीकर संधवा ने इस बिल का श्रेय संगत को देते हुए समूची संगत का धन्यवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जो वचन दिया था, उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह ऐतिहासिक बिल पास कर पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब इसे कानूनी रूप देने के लिए राज्यपाल की मंजूरी मिलने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल इस बिल को मंजूरी देंगे, क्योंकि यह राज्य का बिल है और सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह संगत की उम्मीदों से भी अधिक सख्त कानून है। कुलतार सिंह संधवा ने मोर्चे की संगत द्वारा उठाए गए सवालों और शंकाओं का संतोषजनक जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि जैसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्ष को कहा था कि वे सभी के साथ मिलकर राज्यपाल से इस बिल को पास करवाने के लिए तैयार हैं, उसी तरह सरकारी स्तर पर कोई देरी नहीं होगी।

स्पीकर संधवा ने समूची संगत को खालसा साजना दिवस और बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस बिल के पास होने पर गुरु का धन्यवाद करने के लिए समाना आए हैं, क्योंकि संगत के सहयोग और आशीर्वाद से ही पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, इस बिल को पास कराने में सफल हुई है। स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने टावर पर बैठे भाई गुरजीत सिंह खालसा की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की अरदास की और कहा कि हमें भी उनके जैसा अपने गुरु से प्रेम करना सीखना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों द्वारा बनाए गए ऐसे कानूनों में राजनीतिक गलतियां थीं, लेकिन अब जो बेअदबी रोकने वाला कानून बनाया गया है, उसमें कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि पहले भी गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से संबंधित कानून थे, लेकिन अब उससे भी अधिक सख्त कानून बनाया जा रहा है, इसलिए इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

कानून के बारे में बोलते हुए स्पीकर ने कहा कि यह अधिनियम सुनिश्चित करेगा कि जो भी बेअदबी जैसे घिनौने अपराध में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आने वाली पीढ़ियां भी दी गई सजा को याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि यह कानून सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए जरूरी है और बेअदबी के प्रयासों के लिए उम्रकैद सहित सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।

इस दौरान मंच से मोर्चे के नेताओं ने संगत और भाई गुरजीत सिंह के परिवार की ओर से पंजाब सरकार और स्पीकर संधवा का धन्यवाद किया। समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि 13 अप्रैल का दिन विशेष है और इस बिल को पास करवाने में समाना टावर मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बीते समय में उनसे और प्रशासन से जो भी अनजाने में गलतियां हुई हैं, वे उसके लिए माफी मांगते हैं।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर, एसपी गुरबंस सिंह बैंस, एसडीएम रिचा गोयल, डीएसपी फतेह सिंह बराड़, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलकार सिंह गज्जूमाजरा सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , Chetan Singh Jauramajra , Kulwant Singh Bazigar , Samana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD