Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Jyotiraditya Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Ek Bharat, Shreshtha Bharat, Pradhanmantri Sangrahalaya
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 16:20 IST

डाक विभाग, प्रधानमंत्री संग्रहालय के सहयोग से, 14 से 17 अप्रैल 2026 तक “एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और लोकतंत्र का उत्सव” शीर्षक से एक डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किया।

उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई वस्तुओं का बड़ी रूचि के साथ अवलोकन भी किया। इस दौरान, उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित डाक टिकट संग्राहकों, डाक टिकट संग्रहकर्ताओं और डिजाइनरों से परस्‍पर बातचीत की और भारत की समृद्ध डाक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान की सराहना की। यह प्रदर्शनी भारत की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और डाक परंपराओं को दर्शाने वाले डाक टिकटों का एक चुनिंदा संग्रह प्रस्तुत करती है।

इसमें देश के राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित विषयगत विवरण शामिल हैं, जो आगंतुकों को आकर्षक और ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करते हैं। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि यह दिन डाक विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्‍थर है। उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय की टीम को उनके सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

स्वतंत्रता के युग से अमृत काल और शताब्दी काल तक भारत की यात्रा पर विचार करते हुए, उन्होंने दोहराया कि डाक विभाग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा, जैसा कि उसने इतिहास में हमेशा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय देश भर में डाक टिकट प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए अपनी साझेदारी को सुदृढ़ करेंगे, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत और धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री संग्रहालय के चौथे स्थापना दिवस को चिन्हित करते हुए 14 अप्रैल, 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती और भारत के संविधान के उपलक्ष्य में पिक्चर पोस्ट कार्ड के तीन अलग-अलग सेट जारी किए गए। डाक विभाग और संग्रहालय के बीच भारत की सांस्कृतिक और डाक विरासत को प्रदर्शनियों, जागरूकता कार्यक्रमों और संयुक्त ब्रांड के डाक टिकट उत्पादों के माध्यम से बढ़ावा देने में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह साझेदारी संग्रहालय में एक समर्पित इंडिया पोस्ट काउंटर स्थापित करने की संभावना पर भी विचार करेगी। यह आयोजन सांस्कृतिक संस्थानों और डाक विरासत के बीच समन्‍वय को सुदृढ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संग्रहालय के अपने दौरे के दौरान, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को समर्पित प्रदर्शनी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन, नेतृत्व और प्रमुख पहलों को उजागर करने वाले प्रदर्शनों का अवलोकन किया।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Ek Bharat , Shreshtha Bharat , Pradhanmantri Sangrahalaya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD